देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से चर्चा में है। यूपी में तेल का भंडार मिलने की खबरें आ रही थी। वहीं अब ONGC ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे की जमीन के नीचे भारी मात्रा में तेल का भंडार मिला है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने इस खोज की पुष्टि कर दी है। यह जमीन यूपी के बलिया में है।
3 महीने से चल रहा है सर्वे
बलिया के सागरपाली गांव में गंगा नदी बेसिन के आसपास पिछले 3 महीने से सर्वे चल रहा था। जमीन के नीचे लगभग 3,000 फीट की गहराई पर तेल का भंडार मिला है। ताजा जानकारी के मुताबिक सागरपाली गांव से प्रयागराज के फाफामऊ तक लगभग 300 किलोमीटर के क्षेत्रफल में यह कच्चा तेल मौजूद है।
यह भी पढ़ें- जेल में मुस्कान-साहिल ने जेलर के आगे घुटने टेके, कैदियों को मिली वार्निंग
चित्तू पांडे की जमीन से निकला तेल
ONGC काफी समय से इस इलाके में कच्चे तेल की खोज कर रही थी। इसके लिए कंपनी ने कई स्थानीय किसानों से जमीन लीज पर ली थी। इस लिस्ट में चित्तू पांडे का नाम भी शामिल है। उनके परिवार से साढ़े छह एकड़ तक की जमीन लीज पर ली गई है। इसके लिए ONGC हर साल चित्तू पांडे के परिवार को 10 लाख रुपए किराया देगी।
कैसे हुई खुदाई?
ONGC के अधिकारियों की मानें तो तेल का भंडार खोजने के लिए कंपनी ने 3000 फीट गहरी खुदाई की, जिसमें रोज 25,000 लीटर पानी का इस्तेमाल होता था। यह खुदाई अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी 300 किलोमीटर के क्षेत्रफल में खुदाई करेगी। यह प्रोजेक्ट बलिया से फाफामऊ तक होगा। वहीं तेल का भंडार मिलने से बड़ी संख्या में किसानों को फायदा होने वाला है।
किसानों को होगा फायदा
चित्तू पांडे के वंशज नीत पांडे का कहना है कि ONGC ने 10 लाख रुपए की सालाना डील पर उनकी जमीन 3 साल के लिए लीज पर ली है। बाद में इसे एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। अगर इस इलाके में सचमुच तेल का भंडार मिलता है, तो आसपास की जमीनें काफी महंगी हो जाएंगी, जिससे स्थानीय किसानों को ही फायदा होगा।
प्रयागराज तक होगी खुदाई
बता दें कि अप्रैल 2021 तक भारत के पास 587.335 मिलियन मिट्रीक टन कच्चे तेल का भंडार था। इनमें से ज्यादातर ऑयल रिजर्व पश्चिमी तट, गुजरात और असम में है। वहीं अब बलिया में तेल मिलने से न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि देश को भी काफी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- ईद-उल-फितर आज, दिल्ली-जयपुर और मुंबई में कितने बजे अदा की जाएगी नमाज? जानें बड़े शहरों की टाइमिंग
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines