---विज्ञापन---

देश angle-right

ईद-उल-फितर आज, दिल्ली-जयपुर और मुंबई में कितने बजे अदा की जाएगी नमाज? जानें बड़े शहरों की टाइमिंग

देश के अलग-अलग शहरों में आज ईद के मौके पर नमाज अदा की जा रही है। ऐसे में ईद की नमाज का सही समय क्या है? आइये जानते हैं प्रमुख शहरों में कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज।

---खबर नीचे जारी है---

देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। जोकि रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ऐसे में आज ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती है। आमतौर पर ईद सूर्योदय के तुरंत बाद होती है। कुछ मस्जिदें ईद की नमाज के लिए एक से ज्यादा जमात की व्यवस्था करती हैं। ताकि अधिक से अधिक नमाजी नमाज अदा कर सके। ऐसे में आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में किस समय नमाज अदा की जाएगी।

दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6:45 मिनट पर, लखनऊ में सुबह 10 बजे, बेंगलुरु के नंदा ग्राउंड में सुबह 6:40 मिनट पर, मुंबई की मोदम्मद अली रोड और मीनारा मस्जिद में सुबह 7 और 8 बजे, श्रीनगर की जामिया और नौहट्टा मस्जिद में सुबह 10 बजे, जयपुर में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक, हैदराबाद में 6:24 मिनट से दोपहर 12 बजे तक, कोलकाता में सुबह 5:41 मिनट से दोपहर 12 बजे तक, अहमदाबाद में 6:43 मिनट से दोपहर 12 बजे तक ईद की नमाज अदा की जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः ‘केंद्र सरकार चाहती है कि कश्मीरी पंडित वापस कश्मीर लौटें’, नवरेह के अवसर पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा?

बता दें कि सऊदी अरब में सबसे पहले ईद का जश्न शुरू हो जाता है। इस बार रमजान की शुरुआत 2 मार्च को हुई थी। पूरे महीने में मुस्लिम रोजा रखते हैं। ईद-उल-फितर मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र त्योहार होता है। ईद के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप लेकर आता है। खुशियों का त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंःभारत में हुआ चांद का दीदार, कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

First published on: Mar 31, 2025 07:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola