अमेरिका में मेयर और गर्वनर पद के लिए चुनाव हुए। इसमें सबसे चर्चित जीत न्यूयॉर्क शहर के मेयर की रही। इस पद पर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। ममदानी ने एंड्रयू कुओमो को हराया है। अमेरिका में ममदानी की ख्याति तेजी से बढ़ रही है लेकिन यह भारत के लिए चुनौती साबित होंगे। कई बार ममदानी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते देखे गए हैं। पीएम मोदी पर भी ममदानी अल्पसंख्यकों का शोषण करने का आरोप लगा चुके हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी खुलकर ममदानी का विरोध किया था।
जोहरान ममदानी से भारत को कट्टरपंथियों से खतरा रहने की संभावना है। पिछले दिनों ममदनी एक गुरुद्वारे में गए थे। वहां उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मोदी और भारत सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है। ममदानी अब लंबे समय से हिंदू विरोधी, इस्लामियत और खलिस्तान को समर्थन करने के आरोप लगते रहे हैं। ममदानी कई बार इन रैलियों में शामिल हो चुके हैं। जीत के बाद अब ऐसे संगठनों को बढ़ावा देने और फंडिंग देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जोहरान ममदानी? जो बने न्यूयॉर्क के मेयर, भारत की मशहूर फिल्ममेकर से है खास कनेक्शन
जेहरान ममदानी पर हिंदू विरोधी होने का भी आरोप है। ममदानी ने गत अक्टूबर की शुरुआत में नवरात्रि के दौरान न्यूयॉर्क के फ्लशिंग इलाके के दो हिंदू मंदिरों BAPS स्वामीनारायण मंदिर और अन्य मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान ममदानी ने कहा था कि यह यात्रा उनके लिए अपनी मातृ पक्ष की हिंदू विरासत से जुड़ने का एक माध्यम है।
अमेरिका में हिंदू संगठनों ने ममदानी के विरोध करने के लिए एक पत्र जारी किया था। इस पर 20 से अधिक संगठनों ने हस्ताक्षर किए। इसमें Americans4Hindus, Vishwa Hindu Parishad of America (VHPA), Coalition of Hindus of North America (CoHNA), Association of Indians in America, और HinduPACT शामिल हैं। संगठनों ने आरोप लगाया कि एक सार्वजनिक पदाधिकारी के रूप में आपको यह समझना चाहिए कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग किसी पूरे समुदाय को झूठी जानकारी के जरिए निशाना बनाने और उसके खिलाफ घृणा फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले क्यों चर्चा में रहे ममदानी? न्यूयॉर्क के मुसलमानों के लिए क्या थे उनके मुद्दे
संगठनों ने अपने आरोपों के साबित करते हुए बताया कि साल 2020 की एक रैली में हिंदुओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया था। उस आयोजन में ममदानी भी मौजूद थे। ममदानी
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
14 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
18 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, INDIA ब्लॉक के मार्च का है मामला
24 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
37 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines