चुनाव से पहले क्यों चर्चा में रहे ममदानी? न्यूयॉर्क के मुसलमानों के लिए क्या है उनकी राय

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के मुस्लिम अमेरिकी जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बन गए हैं. चुनाव से पहले ममदानी की बहुत चर्चा हुई. उन पर मुसलमान होने के लिए भी लगातार हमले होते रहे हैं. कुछ दिन पहले ही न्यूयॉर्क में रहने वाले मुसलमानों के लिए दी गई उनकी एक स्पीच काफी वायरल हुई थी.

Zohran Mamdani

Photo Credit- X

विज्ञापन

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी में मेयर के लिए हुए चुनावों की काफी चर्चा हुई. इस चुनाव के आज नजीते आ गए हैं. 34 साल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी को जीत मिली है. चुनाव से पहले ममदानी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे हैं. चाहे फिर वह उनके बयान हों या फिर इस्लामोफोबिक हमले हों, ममदानी ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी है.

न्यूयॉर्क के मुसलमानों का ममदानी को पूरा समर्थन मिला, लेकिन उनकी जीत इस बात को साबित करती है कि सिटी में रहने वाले दूसरे समुदाय भी ममदानी को पसंद करते हैं. इस चुनाव में उनके क्या मुद्दे रहे और हाल में मुस्लिमों पर दी गई कौन सी स्पीच थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल रही है?

विज्ञापन

चर्चा में क्यों रहे जोहरान ममदानी?

अमेरिका के अलावा ममदानी की भारत में भी काफी चर्चा रही है, क्योंकि वह भारतीय मूल के हैं. वह फिल्ममेकर मीर ममदानी और मां लेखिका मीरा नायर के बेटे हैं. 34 साल के ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता हैं, जिनके इस चुनाव में रेंट फ्रीज, अमीरों पर अधिक टैक्स लगाना और फ्री हेल्‍थ जैसे मुद्दे रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने न्यूयॉर्क में रह रहे मुसलमानों को बराबरी का दर्जा दिलाने पर भी जोरों-शोरों से बात की है.

मुस्लिमों पर दी गई वायरल स्पीच कौन सी?

कुछ दिन पहले ममदानी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले मुसलमानों के लिए आवाज उठाई. उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि ‘जो दर्जा यहां के दूसरे नागरिकों को मिलता है, वो ही दर्जा बाहर से आए हुए मुसलमानों को भी मिलना चाहिए.’ ममदानी का कहना था कि ‘भले ही ये लोग बाहर से आए हैं, लेकिन अब तो यहीं के नागरिक हैं. ऐसे में उनको क्यों कहा जाता है कि वो न्यूयॉर्क के नागरिकों के बराबर दर्जा न मांगें, बल्कि उनको जो दिया जा रहा है उसी में खुश रहें.’ ममदानी का कहना है कि यहां के मुसलमान भी दूसरे धर्मों के लोगों के बराबर हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ