डोनाल्ड ट्रंप से भारत अब करेगा ये सौदा, LNG खरीद सकती है केंद्र सरकार, जानें क्या बोले पेट्रोनेट के CEO?

US India LNG Trade: अमेरिका और भारत के बीच अब लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) को लेकर डील हो सकती है। भारत सरकार ने सही रेट मिलने पर गैस खरीदने का प्लान बनाया है, क्योंकि भारत में गैस की खपत बढ़ रही है और भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गैस आयातक है।

US India LNG Trade

भारत ने अमेरिका से LNG खरीदने का प्लान बनाया है।

US India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई 500 करोड़ की ट्रेड डील के अलावा भारत सरकार लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) को लेकर भी डील कर सकती है। भारत सरकार की ओर से पेट्रोनेट कंपनी के CEO अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अगर अमेरिका सही रेट लगाएगा तो भारत LNG अमेरिका से खरीद सकता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार की इस योजना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आयातक

भारत की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट LNG के CEO अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गैस आयातक है और आने वाले समय में भारत में गैस की खपत बढ़ेगी, क्योंकि उर्वरक बनाने के लिए, रिफाइनरी और बिजली उत्पादन के लिए इसकी मांग बढ़ेगी। इसलिए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अमेरिका के साथ ऊर्जा संबंध मजबूत किए जाएंगे। अगर सही रेट मिला तो अमेरिका से LNG खरीदकर खपत पूरी की जाएगी।

आयात-निर्यात दोगुना होने की उम्मीद बढ़ी

अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच आयात-निर्यात बढ़ने की उम्मीद है। साल 2024-25 में भारत अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 132 अरब डॉलर रहा था और इस बार यह व्यापार दोगुना हो सकता है। ऐसे में अमेरिका से भारत LNG का आयात करने का प्लान बना रहा है, अगर अमेरिका सही रेट देगा तो काफी मात्रा में गैस खरीदी जा सकती है।

विज्ञापन

LNG से भारतीयों को क्या होगा फायदा?

अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि भारत में करीब 27000 मेगावाट बिजली गैस से चलने वाले प्लांट पैदा करते हैं, लेकिन गैस महंगी होने के कारण यह प्लांट बिजली का ज्यादा उत्पादन नहीं कर रहे है और कम उत्पादन के कारण इन प्लांट की बिजली का इस्तेमाल भी महंगा है। अगर सस्ती LNG आएगी तो यह प्लांट ज्यादा बिजली का उत्पादन करेंगे। ज्यादा बिजली मतलब सस्ते बिल और सस्ते बिल आने से खर्च घटेगा, लोगों की बचत होगी।

विज्ञापन

LNG गैस खरीदने से सबसे बड़ा फायदा उर्वरक यानी खाद का होगा. खाद बनाने के लिए गैस की जरूरत पड़ती है। अगर गैस सस्ती होगी तो खाद भी सस्ती होगी। सस्ती खाद से फसल की लागत कम होगी और फल-सब्जी के साथ अनाज भी सस्ता होगा। गृहणियों के पास पैसा बचेगा और उनकी बचत होगी। घरों तक पाइपलाइन के जरिए पहुंचने वाली गैस के दाम कम होंगे तो लोगों को सस्ती गैस मिलेगी। वाहनों में इस्तेमाल बढ़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ