Prayer For Visa: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्त वीजा मांगने के लिए दर्शन करने पहुंचते हैं। भगवान के सामने विदेश जाने की इच्छा पूरी करने के लिए मन्नत मांगी जाती है। इन दिनों एच-1बी वीजा कार्यक्रम और अमेरिका में भर्ती संबंधी अनिश्चितताओं के बीच गुजरात के हनुमान मंदिर से लेकर पंजाब के गुरुद्वारों तक में भीड़ देखी जा रही है। लोग वीजा पाने के लिए क्या नहीं करते? देवताओं को खुश करने के लिए पैदल यात्रा निकालने, हवाई जहाज और शराब चढ़ाने के अलावा किसी भी हद तक जा सकते हैं। गुजरात से लेकर तमिलनाडु और तेलंगाना से पंजाब तक कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्त वीजा के लिए मन्नत मांगने पहुंचते हैं। वीजा मांगने के लिए लोग 108 परिक्रमाएं करने के अलावा सैकड़ों किलोमीटर तक चलने को तैयार हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने और वीजा नियमों को लेकर सख्ती होने के बाद मंदिरों में भीड़ और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:सगाई वाले दिन ही कफन में लिपटा युवक, राजस्थान में मंगेतर समेत 3 लोगों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर में इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। इस मंदिर को ‘वीजा हनुमान’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां भक्त भगवान के सामने अपना पासपोर्ट रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के पुजारी विजय भट्ट बताते हैं कि यहां आने से भक्तों की मन्नत पूरी होती है। भगवान भक्तों का हर संदेह और निराशा दूर करते हैं। मंदिर में भक्त नंगे पांव 108 परिक्रमा करते हैं। अनुष्ठान कर विदेश जाने की मन्नत मांगी जाती है।
पंजाब के जालंधर में ‘हवाई जहाज गुरुद्वारा’
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले स्थित चिलकुर के बालाजी मंदिर में। यहां रोजाना लगभग 1 हजार भक्त आते हैं, जो विदेश जाने के लिए मन्नत मांगते हैं। भक्तों का मानना है कि यहां आने से भक्तों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो जाती है। यही नहीं, भगवान भक्तों की धन-धान्य की इच्छाओं को भी पूरा करते हैं। पंजाब के जालंधर जिले स्थित गांव तलहन में शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा है। इसे हवाई जहाज या वीजा वाला गुरुद्वारा भी कहा जाता है। यह गुरुद्वारा हवाई जहाजों के खिलौनों से भरा हुआ है। Conde Nast की रिपोर्ट के मुताबिक यहां अमेरिका जाने के इच्छुक छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और उत्सुक परिवारों की रोजाना भीड़ लगती है। श्रद्धालु हवाई जहाज रूपी खिलौने भेंट कर विदेश जाने के लिए मन्नत मांगते हैं। वीजा के लिए आवेदन करते ही यहां लोग पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें:SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?
बता दें कि 2023 में हिंदी फिल्म डंकी रिलीज हुई थी, जिसके एक सीन में शाह रुख खान और तापसी पन्नू प्रार्थना करते दिखाई देते हैं, वह सीन इसी एरोप्लेन गुरुद्वारे में फिल्माया गया है। राजधानी दिल्ली में भी ‘वीजा देवता’ हैं। इस मंदिर को श्री सिद्धि पीठ चमत्कारी हनुमान मंदिर कहा जाता है और यह दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में है। यहां आने वाले भक्त वीजा पाने के लिए मांस, लहसुन और प्याज भी चढ़ाते हैं। मंदिर के पुजारी नारायण मिश्रा के अनुसार भक्त वीजा के लिए 41 दिन तक मांस, शराब, प्याज और लहसुन को त्याग देते हैं।
दिल्ली में दो जगह ‘वीजा मंदिर’
वीजा देवता कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भी मौजूद हैं। यह प्राचीन हनुमान मंदिर है। एक दिलचस्प बात इस मंदिर को दूसरों से अलग करती है। इस मंदिर के बगल में भक्तों को एक आवेदन केंद्र मिलेगा। VFS ग्लोबल आवेदन केंद्र मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर है। चेन्नई में श्री लक्ष्मी वीजा गणपति मंदिर है, यहां भी लोग वीजा के लिए प्रार्थना करने आते हैं। लोग अपने साथ अगरबत्ती और पासपोर्ट लेकर आते हैं। मान्यता है कि यहां आने से भक्तों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो जाती है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद अमेरिका में अनिश्चित समय को देखते हुए कुछ विशेष वीजा मंदिरों में भक्तों की लाइनें लंबी हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines