अमेरिका ने भारत में सर्जियो गोर को अपना राजदूत नियुक्त किया है. सर्जियो गोर भारत आ चुके हैं और वह सोमवार को वह आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठा की. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना एक अच्छा और व्यक्तिगत मित्र मानते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “भारत में अमेरिका के राजदूत पद के लिए मनोनीत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई. मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.”
भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजदूत सर्जियो गोर का भारत में स्वागत करते हुए उत्साहित हैं. वह हमारी महत्वाकांक्षी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा एक सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध संबंध को बढ़ावा देने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए भारतीय सरकार के समकक्षों से मिलेंगे.
भारत में सर्जियो गोर की पहली बैठक आज विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई, जहां दोनों ने भारत-अमेरिका संबंधों और इसके बढ़ते वैश्विक महत्व पर चर्चा की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत-पदनाम सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई. भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई. उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं.
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा शांति समझौते के सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. पिछले कुछ समय में भारत और अमेरिका के रिश्तों में कुछ सुधार दिखा है लेकिन टैरिफ और अन्य मामलों को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी.
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines