Surgical Strike URI Attack: भारतवासी आज एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं, दूसरी ओर, आज के दिन ही भारत ने पाकिस्तान से उरी हमले का बदला भी लिया था. जी हां, आज पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी है. आज से 9 साल पहले 29 सितंबर 2016 को भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकियों के 7 ठिकाने तबाह किए थे और करीब 40 आतंकियों समेत 2 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया था.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: सूर्यकुमार ने एशिया कप की कमाई की दान, इंडियन आर्मी को की समर्पित
क्या हुआ था जम्मू-कश्मीर के उरी में?
बता दें कि 18 सितंबर 2016 को सुबह करीब 5:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमला हुआ था. पाकिस्तान से आए 4 आतंकियों ने उरी के पास भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर में घुसकर ग्रेनेड अटैक किया था और गोलीबारी की थी. हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और इस हमले को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत के खिलाफ सबसे घातक आतंकी हमला माना गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों और पाकिस्तान से हमले का बदला लेने का वादा करके वायुसेना को सर्जिकल स्ट्राइक के ऑर्डर दिए थे. 11 दिन की तैयारी के बाद PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘खेल के मैदान पर वही नतीजा…’, भारत की जीत पर पीएम मोदी ने Operation Sindoor का किया जिक्र
सेना ने ऐसे चलाया था ऑपरेशन PoK
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) और भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने किया था. 29 सितंबर 2016 की रात को करीब 40 मिनट चली सर्जिकल स्ट्राइक में 40 आतंकियों को ढेर किया गया था और आतंकियों के 7 लॉन्च पैड तबाह किए गए थे. इस सर्जिकल स्ट्राइक का मकसद पाकिस्तान को आतंकवाद और आतंकियों को लेकर चेतावानी देना और भारत में आतंकियों की घुसपैठ पर रोक लगाना था. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सर्जिकल स्ट्राइक करने की आधिकारिक घोषणा की गई थी.
यह भी पढ़ें: भारत ने रात 1.30 बजे ही क्यों किया था हमला? CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा
हेलीकॉप्टरों के रंग से दिया था चकमा
बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारतीय सेना ने Mi-17 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया था, लेकिन खास बात यह है कि हेलीकॉप्टरों को पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों जैसे रंग में रंगा गया था, ताकि पाकिस्तानी सेना भ्रमित हो और भारतीय सेना अपना मकसद पूरा करके वापस आ सके. भारतीय कमांडो पैराशूट और ग्राउंड फोर्सेस के जरिए PoK में घुसे और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके, आतंकियों को मारकर 40 मिनट के अंदर वापस लौट आए थे.
पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि PoK में कोई स्ट्राइक नहीं हुई है, बल्कि सीमा पार से गोलीबारी की गई है, जबकि भारतीय सेना और भारत सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की आधिकारिक घोषणा की. साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक मानकर हर साल 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ के रूप में मनाने का ऐलान किया. बता दें कि साल 2019 में की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक भी सरकार की सुरक्षीकरण रणनीति का अगला चरण था.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines