IAS Athar Aamir Khan UPSC 2015 second topper: अतर आमिर खान को जम्मू कश्मीर में डीएम यानी जिलाधिकारी का पद मिला है। वे कुलगाम जिले के डीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अथर को 2015 के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान मिला था। तब उनकी सफलता, मेहनत और प्रतिभा के चर्चे पूरे देश में हुए थे। डीएम बनने की जानकारी अथर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है और समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया है। 8 जनवरी यानी सोमवार को उन्होंने गुलगाम के जिलाधिकारी के तौर पर पदभार ग्रहण किया।
क्या कहा अतहर ने
अतहर आमिर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि, आयुक्त एसएमसी और सीईओ श्रीनगर स्मार्ट सिटी के रूप में लगभग 3 वर्षों तक श्रीनगर में काम करना जीवन भर का अवसर था। यहां सेवा करना मेरा सपना था और इन तीन वर्षों में मैंने अपना सपना जीया है। मैं इस अवसर के लिए बेहद आभारी हूं। मैं डीसी/डीएम कुलगाम के रूप में अपने अगले कार्यभार की ओर बढ़ रहा हूं। मैं समर्थन, प्यार और स्नेह के लिए श्रीनगर के सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं!
ये भी पढ़ें-DRDO ने लॉन्च की स्वदेशी असॉल्ट राइफल ‘Ugram’, भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के आएगा काम
अतहर की शादी उनके ही बैच की टॉपर और चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी से हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद टीना डाबी ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गावंडे से दूसरी शादी कर ली थी। अतहर आमिर खान भी देश के सबसे चर्चित अधिकारियों में से एक हैं। वे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
लव स्टोरी की खूब हुई चर्चा
अतहर और टीना डाबी के प्यार की चर्चा काफी हुई थी। अतहर और टीना की शादी 2018 में हुई थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की लवस्टोरी मीडियां की सुर्खियों में छाई रही। वहीं आईएएस अतहर आमिर खान ने 01 अक्टूबर 2022 को डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी की थी। अतहर के इंस्टाग्राम पर 7 लाख तो वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर महरीन काजी के इंस्टा पर 4 लाख फॉलोअर्स हैं। महरीन, अतहर के पैतृक गांव श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं।
कैसे खत्म हुए प्रेम कहानी
रिपोर्टस के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में टीना डाबी और अतहर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। प्यार हो जाने के बाद दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। जैसे ही उन्होंने अपने लव अफेयर की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की इसकी चर्चा होने लगी। प्रेम संबंध के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे, लेकिन तीन साल बाद टीना डाबी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम से उन्हें अनफॉलो कर दिया। अतहर ने भी सोशल मीडिया पर टीना को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया था।
ये भी पढ़ें-पोप फ्रांसिस ने क्यों की दुनियाभर में सरोगेसी पर बैन लगाने की मांग? यहां जानिए ‘किराए की कोख’ के बारे में
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
54 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines