Countries where UPI can be used: भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम (यूपीआई) अब दुनियाभर में विस्तार होता जा रहा है। यूपीआई धीरे-धीरे ग्लोबल होता जा रहा है। अब फ्रांस में भी यूपीआई का इस्तेमाल हो सकेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा मिलती है। यानी कौन कौन से देशों में भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां देसी पेमेंट सिस्टम UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्रांस, भूटान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात में यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ओमान, तकर, हांगकांग, सऊदी अरब, अमेरिका, यूके और यूएई में एनआरआई भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूस और पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ भारत ने इसे लेकर समझौता भी किया है।
ये भी पढ़ें-2024 में घूमने के लिए ये शहर हैं टॉप ट्रेंडिंग, जान लें कौन है पहले और दूसरे नंबर पर?
क्या है यूपीआई
बता दें कि यूपीआई भारत का सबसे बड़ा पेमेंट इंटरफेस है। यह भारत का अत्याधुनिक पेमेंट सिस्टम है। इसमें सिर्फ एक पिन से भुगतान किया जा सकता है। ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। यह तकनीक बहुत ही गेम चेंजर है क्योंकि इससे कैश का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। इससे आप एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और इसका कोई पैसा भी नहीं लगता। इसका मुफ्त होना ही इसके सफल होने की सबसे बड़ी वजह है।
एफिल टॉवर से पेरिस में शुरुआत
यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल फोन पे, पेटीएम या गूगल पे होना चाहिए। हाल के दिनों में खासकर कोरोना महामारी के बाद यूपीआई का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। इससे मनी ट्रांसफर करना बहुत आसान हो गया है। भारत में छोटी-छोटी दुकानों में लोग पैसे देने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर से इसकी शुरुआत की गई है। इससे भारत के पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें-मालदीव से अपने कितने सैनिकों को हटाएगा भारत, कब है लास्ट डेटलाइन?
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
17 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines