Upendra singh rawat profile: उपेंद्र सिंह रावत को कथित अश्वलील वीडियो के चलते अपनी लोकसभा उम्मीदवारी छोड़नी पड़ी है। 2 मार्च को बीजेपी द्वारा जारी लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में उन्हें उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया था। उपेंद्र सिंह वर्तमान में बाराबंकी लोकसभा सीट से बीजेपी के जीते हुए सांसद हैं। साल 2019 में उन्होंने बाराबंकी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम सागर रावत को 535594 मतों से हराया था।
विधानसभा में रहे, कई सरकारी समितियों के सदस्य
उपेंद्र सिंह रावत साल 2017 से 2019 तक विधानसभा सदस्य भी रहे हैं। वहीं, साल 2019 से वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति और कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर स्थायी समिति के सदस्य हैं। अब उनके कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद बाराबंकी का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इस वीडियो में वह किसी विदेशी महिला के साथ दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
उपेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लगातार नरेंद्र मोदी और अपनी संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों को इंटरनेट पर पोस्ट करते हैं। वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने बाराबंकी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। उपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि वह डीपफेक का शिकार हुए हैं। किसी ने उनके खिलाफ साजिश कर यह वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच होने और निर्दोष साबित होने तक अपने सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बाराबंकी और लखनऊ से की पढ़ाई
उपेंद्र सिंह रावत का जन्म 17 जनवरी 1969 में बाराबंकी में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा बाराबंकी में हुई। उन्होंने जेएनपीजे कॉलेज, बाराबंकी से समाजशास्त्र में एमए किया है। वहीं, डीएवी महाविद्यालय, लखनऊ से एलएलबी की डिग्री ली है। उनकी पत्नी का नाम उर्मिला देवी है और उनका एक बेटा है। चुनावी हलफनामे में उनका स्थायी पता बरुवा मजरे वहाबपुर, राम नगर, जिला बाराबंकी दर्ज है। फिलहाल वह बीकेएस मार्ग, नई दिल्ली में रहते हैं। उनके पिता का नाम राजकुंवर और मां का नाम उर्मिला देवी है।
ये भी पढ़ें: कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उपेंद्र सिंह रावत का चुनाव लड़ने से इनकार
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
54 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines