Maha Kumbh UP Police 11 Operations: महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है। प्रयागराज में आज महाकुंभ का पहला स्नान है। भारी संख्या में लोगों ने संगम नगरी का रुख करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। वहीं यूपी पुलिस ने भी महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाकुंभ के लिए यूपी पुलिस ने 11 ऑपरेशन लॉन्च किए हैं, जिसके जरिए संगम नगरी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
1. ऑपरेशन सील
इस ऑपरेशन के तहत यूपी पुलिस ने महाकुंभ नगर की सीमा को सील कर दिया है। पुलिस की इजाजत के बिना कोई भी शख्स या वाहन महाकुंभ नगर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 : किसने लगाया था ‘महाकुंभ’ में तीर्थयात्रियों पर भारी Tax?
2. ऑपरेशन चक्रव्यूह प्रवेश
महाकुंभ नगर में एंट्री और एग्जिट के कई मार्ग हैं। ऑपरेशन चक्रव्यूह प्रवेश के जरिए इन सभी मार्गों पर पुलिस की नजर रहेगी। कुंभ नगरी में जाने और आने वाले सभी लोगों की चेकिंग की जाएगी।
3. ऑपरेशन पहचान
महाकुंभ मेले के दौरान लाखों की संख्या में लोग इस क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। ऐसे में यूपी पुलिस सभी के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड चेक करेगी, जिससे उनकी वास्तविक पहचान की जा सकेगी।
4. ऑपरेशन कवच
ऑपरेशन कवच के तहत महाकुंभ नगर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग होगी। इस दौरान पुलिस को अलग किसी व्यक्ति पर शक हुआ तो पुलिस उसकी चेकिंग करेगी।
5.ऑपरेशन महावीरजी
संगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए 30 से अधिक पांटून पुल बनाए गए हैं। इन पुलों के दोनों छोर पर सुरक्षा जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही प्रमुख स्थलों पर भी चेकिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ शाही स्नान की 6 डेट पर इस टाइम पर करें स्नान, मिलेगा विशेष पुण्य-लाभ
6. ऑपरेशन MV
ऑपरेशन MV के तहत महाकुंभ नगर में ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। इसके लिए 12000 हजार से ज्यादा जवानों और अफसरों की टीम तैनात है, जो प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक नियमों की जांच करेगी।
7. ऑपरेशन स्वीप
ऑपरेशन स्वीप के तहत महाकुंभ नगर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग होगी, जिससे आंतकियों के नापाक मंसूबों को नाकामयाब किया जा सके और संगम नगरी में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित रहें।
8. ऑपरेशन इंटरसेप्ट
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस किसी भी अचानक चेकिंग कर सकती है। यह एक तरह की सरप्राइज चेकिंग है, जो कभी भी और कहीं भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: ढोल-नगाड़ों से निकली साधु-संतों की यात्रा, भक्तिमय हुआ प्रयागराज, देखें तस्वीरें
9. ऑपरेशन बॉक्स
ऑपरेशन बॉक्स के अंतर्गत पार्किंग क्षेत्रों की चेकिंग की जाएगी। संगम क्षेत्र के आसपास 130 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। ऐसे में पुलिस इन गाड़ियों की भी चेकिंग करेगी।
10. ऑपरेशन विराट
ऑपरेशन विराट के तहत पुलिस पंडाल और शिविरों की चेकिंग करेगी, जिससे साधु-संत और कल्पवास करने वाले श्रद्धालु सुरक्षित रहें और उन्हें किसी प्रकार का खतरा न रहे।
11. ऑपरेशन संगम
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस स्नान घाटों पर नजर रखेगी। स्नान घाट पर फोटो या वीडियो लेना सख्त मना होगा। स्नान घाट के आसपास मौजूद सर्कुलेटिंग एरिया की भी चेकिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत!
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
48 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines