Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित राम मंदिर से लोगों की खास आस्था जुड़ी है। लंबे इंतजार के बाद जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, तो वह क्षण हर किसी के लिए खास था। प्राण प्रतिष्ठा के दिन से लेकर अब तक बड़ी संख्या में भक्तजन रामलला के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें देश ही नहीं, विदेश से आए श्रद्धालुगण भी शामिल हैं। हालांकि, यह आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है।
5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हाल ही में यूपी सरकार ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 22 जनवरी 2024 से अब तक करीब 5.5 करोड़ श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें देश के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी शामिल हैं।
4.5 लाख वीआईपी भी शामिल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ में करीब 4.5 लाख वीआईपी शामिल हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, मनोरंजन, व्यापार और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने भी रामलला के दर्शन किए हैं। इसी के आगे उन्होंने कहा, यह आंकड़ा भगवान राम के प्रति लोगों की श्रद्धा और भाव को दर्शाता है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा है बढ़ावा
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि चाहे आम श्रद्धालु हो या कोई विशिष्ट अतिथि, किसी को भी दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
गौरतलब है कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या न केवल धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। सरकार ने अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सड़क, रेल और हवाई से जुड़ी कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
35 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines