यूपी बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग की इनसाइड स्टोरी; 20,000 में नकल और 50,000 में लिखी जा रही कॉपी

UP Board Exams Cheating Inside Story: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर आजमढ़ से नकलमाफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। यूपी STF ने छापेमारी के दौरान 4 आरोपी समेत प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है।

UP Board Exams & UP STF Raid

UP Board Exams Cheating Inside Story: उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाए चल रही हैं। इसी बीच आजमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी STF ने बोर्ड के एग्जाम सेंटर पर छापा मारते हुए प्रिंसिंपल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पैसा लेकर नकल करवाने और छात्रों की कॉपी लिखे जाने का आरोप है।

6 लोगों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं ने 70 – 80 के दशक की याद दिला दी। यह मामला आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर का है। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी करते हुए दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले 4 आरोपियों तथा प्रधानाचार्य समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्कूल के बाहर भौतिक विज्ञान की कॉपियां लिखी जा रही थी। एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस छापेमारे से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि नकल माफियाओ का कितना तगड़ा प्रभाव है और इनका अधिकारियों से कितनी सांठ गांठ है।

32 केंद्रों के CCTV कैमरे बंद

आजमगढ़ जिले में यूपी बोर्ड की 282 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। जिस तरह से एसटीएफ ने छापेमारी करते हुए 4 साल्वर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा कितनी सुचिता पूर्ण कराई जा रही है। दो दिन पूर्व जिले में 32 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा आजमगढ़ में शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में उस समय आ गई थी। जब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पैसा लेकर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले की भी शिकायत शासन से की गई थी।

नकल और कॉपी लिखने की कीमत तय

सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्र के अंदर नकल कराने की व्यवस्था का ₹ 20 हज़ार और केंद्र के बाहर कॉपी लिखे जाने का ₹ 50 हज़ार शुल्क था। परीक्षा की व्यवस्था पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। 6 मार्च गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा रही। जबकि दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। पंडित कमल प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पूरा खेल चल रहा था।

5 अन्य लोगों को पकड़ा

एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार इस विद्यालय में छापेमारी की। इस छापेमारी में एसटीएफ तथा गंभीरपुर थाने की पुलिस ने दूसरे के स्थान पर 4 लोगों को पकड़ा। इसी के साथ STF ने स्कूल के प्रधानाचार्य व एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में प्रधानाचार्य बबिता तिवारी, केन्द्र संचालक धर्मलेश सरोज तथा 4 साल्वर नवनीत राय, राधेश्याम, शीतल तिवारी व निधि समेत कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं इस मामले में 5 अन्य लोगों को भी वांछित किया गया है। इनके कब्जे से 6 एडमिट कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल मिले हैं। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ