एक्ट्रेस Ranya Rao का सोना तस्करी में हेल्पर कौन? किन सवालों के जवाब ढूंढ रही DRI

Ranya Rao Gold Smuggling Case: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि गोल्ड स्मग्लिंग में रान्या की मदद कौन कर रहा था?

Ranya Rao Gold Smuggling

Ranya Rao Gold Smuggling Case: IPS की एक्ट्रेस बेटी रान्या राव सोना तस्करी को लेकर सुर्खियों में हैं। रान्य पर आरोप है कि वो विदेश से बड़ी मात्रा में सोना लेकर भारत आ रही थीं। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि रान्या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं? रान्या काफी समय से यह काम कर रही थीं, तो आखिर इसमें रान्या की मदद कौन करता था? पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है।

विज्ञापन

DRI ने मांगी कस्टडी

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने आगे की पूछताछ के लिए रान्या को हिरासत में लेने की मांग की है। रान्या को 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। DRI ने 9 मार्च से तीन दिन के लिए रान्या की कस्टडी की मांग की है।

विज्ञापन

27 बार दुबई गईं रान्या

रान्या की गिरफ्तारी ने एक हाई प्रोफाइल केस को जन्म दे दिया है। DRI ने बताया कि रान्या 27 बार दुबई जा चुकी हैं और 45 बार अन्य देशों की सैर कर चुकी हैं। वहीं जब पुलिस ने रान्या के बेंगलुरु स्थित अपार्टमेंट पर छापा मारा तो उनके घर से 2.1 करोड़ के सोने के गहने और 2.7 करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ। पुलिस ने रान्या की 17.3 करोड़ की संपत्ति सील कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस काम में कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती रान्या की मदद कर रही थी, हालांकि अधिकारियों ने उसके नाम से पर्दा नहीं उठाया। रान्या के घर पर मिले गहने शहर के किसी बड़े ज्वैलरी शोरूम से खरीदे गए थे।

विज्ञापन

18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

कर्नाटक पुलिस के DGP रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव पर DRI की पैनी नजर है। रान्या की बढ़ती विदेश यात्रा को देखकर DRI को उनपर शक हुआ और पुलिस एयरपोर्ट पहुंच गई। रान्या की फ्लाईट सोमवार की सुबह 7 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई, वहीं चोकिंग के दौरान रान्या के पास 14.8 किलोग्राम सोना मिला है। अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

कौन करता था मदद?

अब DRI को तलाश है कि सोना तस्करी मामले में रान्या की मदद आखिर कौन कर रहा था? कोई बड़ा सिंडिकेट या फिर कोई पुलिसकर्मी? रान्या का कहना है कि वो बिजनेस के सिलसिले में बार-बार दुबई जा रही थी। हालांकि पुलिस को शक है कि रान्या किसी बड़े गोल्ड स्मग्लिंग गैंग का हिस्सा हो सकती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ