Up Police detains three suspects from ayodhya: अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंकी मंसूबों को नाकामयाब किया है। यहां यूपी पुलिस की आतंकवादी निरोधक दस्ते ने 3 संदिग्धों लोगो को पकड़ा है। वाहन जांच के दौरान तीनों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों के प्रोफाइल के बारे में ज्यादा नहीं बता रही है। तीनों से पूछताछ कर उनके 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में होने का कारण पता लगाया जा रहा है।
तीनों नहीं बता पाए अयोध्या में होने का कारण
उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में आगामी श्री राम मंदिर समारोह के चलते विशेष जांच अभियान चल रहा है। इस बीच गुरुवार को उत्तर पुलिस का आतंकवादी निरोधक दस्ते की एक टीम अयोध्या में जांच कर रही थी। यहां तीन संदिग्ध मिलें, जिन्हें हिरासत में लेकर उनके अयोध्या में होने का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्राथमिक जांच में वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। लेकिन उनसे पूछताछ कर उनके अयोध्या में होने का कारण और उनके पुलिस डोजेयर में उनका पुराना रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
पुलिस छावनी में तब्दील अयोध्या
जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (RamMandirPranPratishta) के चलते अयोध्या में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। यहां पुलिस ने आधुनिक नाइट विजन डिवाइस और बड़ी संख्या में लगाए सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाइट विजन कैमरा और ड्रोन से अयोध्या राम मंदिर परिसर के आसपास और अन्य क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान होने पर तुरंत आसपास मौजूद पुलिस टीम उसकी जांच पड़ताल करती है। पूरा अयोध्या पुलिस छावनी में तब्दील है। स्थानीय पुलिस के अलावा यहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
10 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines