---विज्ञापन---

देश angle-right

Watch Video: ये हैं देश के सबसे अमीर गणपति बप्पा, इतने करोड़ का बीमा भी हुआ

Richest Ganpati of Mumbai installed for Ganesh Chaturthi festival: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं। घरों में भी भगवान गणेश का आगमन हो रहा है। मुंबई के लाल बाग के राजा की भव्य प्रतिमा की एक झलक पाने को बेताब रहता है। लेकिन इस बार मुंबई में सारस्वत […]

---विज्ञापन---

Richest Ganpati of Mumbai installed for Ganesh Chaturthi festival: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं। घरों में भी भगवान गणेश का आगमन हो रहा है। मुंबई के लाल बाग के राजा की भव्य प्रतिमा की एक झलक पाने को बेताब रहता है। लेकिन इस बार मुंबई में सारस्वत ब्राह्मण मंडल (GSB) का पंडाल चर्चा में है। जीएसबी ने मुंबई के सबसे अमीर गणपति का पंडाल सजाया है। इसमें करीब 36 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों से भगवान गणेश का श्रृंगार किया गया है।

जीएसबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत के सबसे अमीर गणपति को 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजाया गया है। मंडल ने इस साल 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है।

---विज्ञापन---

50 हजार भक्तों के खाने की व्यवस्था

प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि शहर के पूर्वी हिस्से में किंग्स सर्कल में सारस्वत मंडल अपना 69वां वर्ष मना रहा है। पंडाल में सीसीटीवी लगाए गए हैं। यहां हर दिन 50 हजार भक्तों के खाने की व्यवस्था की गई है। दर्शन और आरती में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

---विज्ञापन---

इस तरह लिए गए बीमा कवर

  • प्रतिमा का कुल 360 करोड़ रुपए का बीमा लिया गया है।
  • इसमें 38.47 करोड़ रुपए जोखिम बीमा पॉलिसी है, जो सोने और चांदी के आभूषणों के लिए है।
  • 2 करोड़ रुपए आग और भूकंप के जोखिमों के लिए है।
  • 30 करोड़ रुपए पंडाल और भक्तों को सुरक्षित करता है।
  • 289 करोड़ रुपए का बड़ा हिस्सा वॉलंटियर और कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा है।

राम मंदिर के लिए हवन पूजन

जीएसबी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी दान की थी। प्रवक्ता ने कहा कि राम मंदिर के सफल निर्माण और उद्घाटन के लिए हवन अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Watch Video: रामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले मंत्री Chandra Shekhar के सपने में आए राम, कही ये बात

First published on: Sep 18, 2023 08:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola