लखनऊ: बारिश की वजह से हो रहे हादसों में कमी नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और नोएडा के बाद इटावा में भी दीवार ढहने से चार नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
अभी पढ़ें – Gujarat riots: तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और श्रीकुमार के खिलाफ SIT ने दायर की चार्जशीट
इटावा के डीएम अवनीश राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवारों को नियमों के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।
लखनऊ और नोएडा में ढही थी दीवार
बता दें कि हाल ही में लखनऊ में हुए ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इसी मंगलवार को ऐसा ही हादसा नोएडा (Noida) में हुआ है। यहां के सेक्टर-21 के एक पॉश इलाके के जलवायु बिहार अपार्टमेंट (Jalvayu Bihar Apartment) की 100 मीटर लंबी दीवार धराशायी हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए।
नाली की मरम्मत का चल रहा था काम
हादसा सेक्टर-21 के पॉश इलाके जयवायु बिहार अपार्टमेंट में हुआ। यहां नाली की मरम्मत का काम कराया जा रहा था। नाली से ईंटें निकालते समय करीब 100 मीटर की दीवार भरभराकर गिर गई। मौके पर मरम्मत के काम में लगे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चार लोगों को मलबे में से निकाला गया था। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों ने कैलाश अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 min agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
28 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
4 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
6 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines