UP: सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, पहाड़ दरकने से खनन में काम कर रहे कई मजदूर दबे; 2 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. ओबरा थाना क्षेत्र में चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में खदान का मलबा हटाने का काम जारी है. अधिकारी लगातार राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं.

Untitled design (65)
विज्ञापन

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया. मामला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल से महज पांच किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में हेवी ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा अचानक दरक गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. प्रशासन ने अब तक दो मजदूर की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. ओबरा थाना क्षेत्र में चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में खदान का मलबा हटाने का काम जारी है. अधिकारी लगातार राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं. फिलहाल मलबे में दबे मजदूरों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है और घटनास्थल के पास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है.

Advertisment

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खनन के दौरान कुल 9 जगह कंप्रेशन मशीन से होल किया जा रहा था, इसी दौरान अचानक पहाड़ का एक हिस्सा खिसक गया, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए. सुरक्षा उपायों का ध्यान ना रखने की वजह से हादसा गंभीर हो गया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानक नियमों का पालन ना किए जाने की भी जांच शुरू कर दी है. रेस्क्यू टीम अभी भी पहाड़ के नीचे दबे मजदूरों के निकालने का काम कर रहे हैं. अब तक 2 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की पहचान मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी के रूप में हुई है. मलबे के नीचे दबे मजदूरों की तलाश जारी है, जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ