Unnao Bus Accident: आज सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे की खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल थे। हालांकि इस हादसे में अब एक और सच सामने आया है। उन्नाव बस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जान गंवा दी है।
गांव में पसरा मातम
बिहार के मोतीहारी से दिल्ली जा रही इस बस में कई यात्री सवार थे। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग बस से दिल्ली जा रहे थे। जिसमें से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चारों तरफ परिजनों की चीख-पुकार ही सुनाई दे रही है। बस में बैठे यात्रियों ने भी अपनी आपबीती सुनाई है।
यह भी पढ़ें- ‘छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे… उन्नाव सड़क हादसे में 3 परिवार पूरी तरह उजड़े, पीड़ितों को 2-2 लाख की मदद
बकरीद मनाकर लौट रहा था परिवार
पूर्वी चंपारण के फनहरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतकों का नाम मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद इल्यास, मुनचुन खातून, कमरुल, नेशा और सोहैल है। मृतरों की बूढ़ी मां ने बताया कि उनके बच्चे मेरठ में काम करते थे। सभी बकरीद पर कुर्बानी पर्व मनाने के लिए घर आए थे। त्योहार खत्म होने के बाद सब मेरठ वापस जा रहे थे। तभी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई। परिवार के बाकी 2 घायल सदस्य उन्नाव के अस्पताल में भर्ती हैं। परिजन उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
घर में कौन रहेगा- मां
मृतकों की बूढ़ी मां के रो-रो कर आंसू भी सूख गए हैं। वो बार-बार एक ही बात दोहरा रही हैं कि उनके बेटे गांव में नया घर बनवा रहे थे। घर का काम चल रहा है। बेटे चले गए तो अब इस घर में कौन रहेगा? बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए पीएम राहत कोष से मृतकों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- कहिए तो आपके पैर छू लें…Nitish Kumar ने इंजीनियर के सामने क्यों जोड़े हाथ?
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
36 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
55 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines