---विज्ञापन---

कहिए तो आपके पैर छू लें…Nitish Kumar ने इंजीनियर के सामने क्यों जोड़े हाथ?

Nitish Kumar Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। नीतीश का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो इंजीनियर से कहते हैं कहिए तो आपके पैर छू लें। इतना ही नहीं नीतीश इंजीनियर के पैरों की तरफ भी दौड़ पड़ते हैं।

Nitish Kumar Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश कुमार इंजीनियर के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नीतीश इंजीनियर से यहां तक कह रहे हैं कि आपके पैर छू लें। आखिर माजरा क्या है? दरअसल बिहार सीएम नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ के तीसरे चरण का लोकार्पण करने पहुंचे थे। गायघाट और कंगन घाट के बीच 3.4 किलोमीटर की ये नई सड़क जेपी गंगापथ का हिस्सा होगी। ऐसे में नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत के बाद इंजीनियर से मिलते हैं। इस दौरान नीतीश दोनों हाथ जोड़कर इंजीनियर से कहते हैं कि तेजी से निर्माण कीजिए, कहिए को आपके पैर छू लें। इतना कहकर नीतीश इंजीनियर की तरफ बढ़ने लगे। नीतीश की ये बात सुनकर इंजीनियर भी दंग रह गया। इंजीनियर ने कहा कि नहीं सर ऐसा मत करिए। देखिए वीडियो…

First published on: Jul 10, 2024 03:29 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola