अमर देव पासवान
Unique Marriage In Durgapur Bengal: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल सुर्खियों में है, क्योंकि इस अस्पताल के मैंनेजमेंट ने काम ही कुछ ऐसा किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रशासन के द्वारा उठाए गए इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती सूचरिता पात्र नाम की एक युवती जॉन्डिस की बीमारी से जूझ रही थी। उसकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही थी, जिस वजह से वह काफी घबराई हुई थी। इससे सूचरिता के माता-पिता भी काफी चिंतित थे।
सूचरिता ने प्रेमी से शादी करने की जताई इच्छा
सूचरिता को लगा कि वह इस बीमारी को ज्यादा झेल नहीं पाएगी। ऐसे में उसने हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अपने प्रेमी अमित मुखर्जी से फोन पर बात की और उसे अपनी हालात के बारे में बताया। उसने अमित से शादी करने की इच्छा भी जताई, जिसे अमित ने स्वीकार कर लिया। वह अपना सारा काम छोड़कर दुर्गापुर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती अपनी प्रेमिका से मिला। इसके बाद उसने सूचरिता के परिजनों से मिलकर शादी की तैयारियां शुरू कर दी। उसने अपने परिजनों को भी दुर्गापुर बुला लिया। ऐसे में सूचरिता की हालत को देख डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी।
अस्पताल में हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी
इस बीच, सूचरिता ने अस्पताल प्रशासन से मांग की कि वह अस्पताल में ही उनकी शादी करवाने की व्यवस्था करें। अस्पताल प्रशासन ने सोच-विचार कर सूचरिता के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। फिर तब क्या था, अस्पताल शादी के मंडप में तब्दील हो गया और अस्पताल के कर्मचारी से लेकर तमाम डॉक्टर सूचरिता और अमित के विवाह में बाराती बन गए। अस्पताल के आइसीयू रूम में भर्ती सूचरिता की अमित के साथ पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार से विवाह कराया गया। हालांकि इस दौरान अस्पताल में शोर शराबा नहीं देखा गया। बेहद शांतिपूर्ण तरीके से विवाह की तमाम रस्म को पूरा किया गया।
दुर्गापुर में हुई थी दोनों की मुलाकात
अमित ने बताया कि सूचरिता से उनकी मुलाकात दुर्गापुर में हुई थी। पहली मुलाक़ात में ही वह सूचरिता को दिल दे बैठे थे। उन्होंने कहा कि सूचरिता और वह नोएडा में एक ही कंपनी मे काम करते थे। सूचरिता पिछले कई महीनों से दुर्गापुर अपने घर आई थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी शादी कुछ इस तरह से होगी, पर जो होता है, वह अच्छे के लिए होता है। उन्होंने कहा कि वह इस शादी से बहुत खुश हैं।
बेटी की इच्छा को पिता ने किया पूरा
वहीं, सूचरिता के पिता सुब्रत पात्र ने कहा कि वह मूल रूप से बांकूड़ा के रहने वाले हैं, लेकिन पावर प्लांट मे काम करने की वजह से उनको दुर्गापुर मे रहना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी की अमित से शादी करने की इच्छा थी। ऐसे में वह अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उनसे जितना बन पाया, उन्होंने किया।
यह भी पढ़ें: दोस्ती, प्यार और शादी; आक्रेस्ट्रा की 2 डांसर की Same Sex Marriage करने की दिलचस्प कहानी
बेटी के ससुरालवालों ने किया काफी सहयोग
सुब्रत पात्र ने यह भी बताया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने भी उनका काफी सहयोग किया, नहीं तो यह विवाह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यह विवाह अपने आप में अनोखा है। ऐसा विवाह न तो उन्होंने जीवन में देखा है और न ही सुना है। आज अस्पतास प्रशासन के सहयोग से संभव हो पाया है।
‘मैं शादी से बहुत खुश हूं’
सूचरिता ने बताया कि वह जॉन्डिस से पीड़ित है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी शादी हुई है। वह इस शादी से बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines