Marriage Firing Video: 'ससुराल से पहले जेल जाएगी क्या?', दूल्हे के साथ स्टेज पर ही फायरिंग करती दुल्हन का वीडियो वायरल

Marriage Firing Video : दूल्हे के साथ स्टेज पर खड़े होकर फायरिंग करती दुल्हन का वीडियो देखकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Firing Video Viral
विज्ञापन

Marriage Firing Video: शादी में हर्ष फायरिंग से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। लापरवाही से फायरिंग के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई लोगों को तो पुलिसिया कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है। अधिकतर फायरिंग शादी में की जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन, दूल्हे के सामने स्टेज पर फायरिंग कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच दुल्हन के हाथ में किसी ने पिस्टल लाकर ले दे दी। इसके बाद महिला ने हवा में फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन फायर नहीं कर पाई। नीचे खड़े कुछ लोगों ने महिला को सलाह दी कि फायरिंग कैसे करनी है।

विज्ञापन

इसके बाद महिला ने बंदूक को आसमान की तरफ घुमाया और फायरिंग करने की कोशिश की। दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया, जिससे फायरिंग के बाद पिस्टल के झटके से उसे चोट ना लगे और गोली इधर-उधर ना जाए। इसके बाद दुल्हन ने फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि इस दुल्हन को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लगता है ये दुल्हन ससुराल जाने से पहले जेल जाना चाहती है। नील रतन नाम के यूजर ने लिखा कि इतने हादसे हो चुके हैं पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं लेते। शादियों में गोली चलने का क्या तर्क है?

विज्ञापन

सौरभ नाम एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि मैं अगर इस विवाह में मौजूद होता तो तभी पुलिस बुला कर दोनों को गिरफ्तार करवा देता। जेल में होती इनकी शादी। एक ने लिखा कि बिहार पुलिस, आपको ये पता चल ही गया होगा कि आखिर ये वीडियो कहां का है, चेहरा तो दिखाई ही दे रहा है तो कार्रवाई कब करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ