नीट पेपर लीक को लेकर करीब एक महीने तक दिल्ली के जंतर मंतर पर चला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट अब खत्म हो चुका है. केंद्र सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगों को मानते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद स धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी लिया. हालांकि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहने वाले एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बिना नाम लिए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका भरोसा तोड़ा है. आपको बता दें कि प्रोटेस्ट खत्म होने से कुछ दिन पहले ही सोनम वांगचुक ने अपनी मांगे पूरी होने और जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की अपील पर अनशन खत्म कर दिया था.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 6 August: उत्तराखंड में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, आज 17 राज्यों में बरस सकते हैं बादल, पढ़ें IMD अपडेट
राजनीतिक नेताओं से उठ गया भरोसा
सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 26 दिन के आमरण अनशन को समाप्त करने से पहले उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया गया. उन्होंने दावा किया कि अनशन खत्म करने की फोटो को पब्लिक नहीं करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गईं. फोटो अपलोड होने के अब एक हफ्ते बाद सोनम वांगचुक का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका राजनीतिक नेताओं पर से भरोसा उठ गया है.
यह भी पढ़ें: संसद में आज विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं अमित शाह, परिसीमन और FCRA विधेयक पर टिकी निगाहें
सोनम वांगचुक नहीं देना चाहते थे ये संदेश
सोनम वांगचुक ने बताया कि जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आधी रात के बाद उनसे मिलने पहुंचे, तब उनके बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि अनशन समाप्त करने की जानकारी तब तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी, जब तक विपक्षी दलों के नेताओं और छात्र प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाया जाता. उनका कहना था कि वे नहीं चाहते थे कि यह संदेश जाए कि अनशन केवल सत्तारूढ़ दल के साथ हुई बातचीत के बाद समाप्त हुआ. इसलिए उनकी सलाह थी कि सभी पक्षों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की जाए. वांगचुक का दावा है कि दोनों मंत्रियों ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था.
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, रविवार को सुनवाई करेगा SC
9 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
27 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
1 hr ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines