महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वे फेस मास्क और शॉल लपटे दिख रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “आप जानते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं जब छुट्टी मनाने वालों के साथ घूमने के बजाय काम करना पसंद किया जाता है।” उन्होंने आखिर में हैशटैग ‘लाइफ ऑफ ए वाइफ’ भी लिखा।
सोमवार को पोस्ट की गई केंद्रीय मंत्री की तस्वीर को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता एकता कपूर ने लिखा, “मास्क के साथ मेरी दोस्त सुंदर दिख रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप जैसे राजनेताओं को देखकर अच्छा लगा। यह एक ऐसी चीज है जिसकी भारतीय राजनीति में कमी है।” एक यूजर ने कमेंट किया, “आप रॉकस्टार हैं।”
एक यूजर ने कमेंट किया, “शानदार… लेकिन क्या दूसरे ग्राहक भारत की सबसे मशहूर मंत्रियों में से एक इस सीधी-सादी महिला को जानते हैं?” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “Awwwwwwww आप अभी भी काम करते हैं…आप एकमात्र अभिनेता और राजनेता हैं जो जमीन से जुड़ी हुईं हैं।”
और पढ़िए –‘मैं अपने बेटे को नहीं बचा सका’, शराबबंदी को लेकर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की भावनात्मक अपील
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ईरानी
स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे परिवार के साथ बिताए समय की कहानियों और पोस्ट लगातार अपडेट करती रहती हैं। कुछ हफ़्ते पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे किचन में चूरमा के लड्डू बनाती दिख रही थीं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
33 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
58 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines