Smriti Irani On Rahul Gandhi: कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पार्टी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय स्मृति ईरानी ने तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी और सुनीता विश्वनाथ से अमेरिका में उनकी मुलाकात पर सवाल उठाए। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है। इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं कि उनके बीच क्या बात हुई है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा फंडेड संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं, पुराना है। एक और प्रकाशन में स्पष्ट हुआ है कि सलील सेठी नामक एक सज्जन, जो ओपन सोसायटी के ग्लोबल अध्यक्ष हैं, वो जॉर्ज सोरोस के संस्थान के साथ हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में थे।
स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हटाना चाहते हैं।
सत्ता के लिए किसी हद तक जा सकते हैं राहुल
जून का महीना है और आपातकाल की याद ताजा करते हुए गांधी खानदान ने देश को फिर ये प्रमाण दिया है कि, राज्य में ही उनके पास सत्ता आ जाए तो सच को दबाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। लेकिन सत्य ये है कि जिनका सहारा लेकर इन्होंने (राहुल गांधी) मीटिंग की, उनका संबंध जमात-ए-इस्लामी से है।
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जॉर्ज सोरोस ने क्या कहा था?
फरवरी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर शांत हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की चुप्पी भारत की संघीय सरकार पर उनकी पकड़ को काफी कमजोर कर देगा और बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने के दरवाजा खोल देगा। उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा।
कौन है अमेरिकी नागरिक जॉर्ज सोरोस?
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का जन्म हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 12 अगस्त, 1930 को हुआ था। जार्ज सोरोस अपनी कंपनी सोरोस फंड मैनेजमेंट और ओपन सोसाइटी यूनिवर्सिटी नेटवर्क (OSUN) के प्रमुख हैं। बता दें कि OSUN ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया की सभी यूनिवर्सिटी के लोग शोध करते हैं।
भारत में नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर भी जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था।
यह भी पढ़ें: मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे, राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
12 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines