हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या JDU का RJD में होगा विलय? केंद्रीय मंत्री के दावे से बिहार की राजनीति में आया भूचाल

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव हो सकता है। यह दावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दावे से बिहार में मची खलबली

JDU to merge with RJD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का जल्द ही लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) में विलय होगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने किया है। उनके इस दावे के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है।

‘JDU का जल्द ही RJD में होगा विलय’

गिरिराज सिंह ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि मुझे एक बहुत ही विश्वसनीय स्रोत से पता चला है कि JDU का जल्द ही RJD के साथ विलय होगा।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने दावे का किया खंडन

हालांकि, RJD नेता व बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) ने केंद्रीय मंत्री के दावे का खंडन किया है। उनका कहना है कि यह केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश है, और कुछ नहीं। अगर वे ऐसे दावे नहीं करेंगे तो राजनीतिक सुर्खियों में कैसे रहेंगे?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: केरल और असम के रास्ते बिहार पहुंचा कोरोना वायरस, CM नीतीश बोले- घबराने की जरूरत नहीं

क्या लालू और नीतीश के बीच दरार पैदा हो गई है?

विज्ञापन

इससे पहले, शुक्रवार को तेजस्वी ने इन दावों का खंडन किया कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच दरार पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग द्वारा नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) के सभी दल एकजुट हैं।

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में मायावती के लिए खिंची लक्ष्मण रेखा!, बीएसपी IN तो सपा के साथ ये पार्टी हो जाएगी OUT

विज्ञापन

हाल ही में नई दिल्ली में आइएनडीआइए गठबंधन की चौथी बैठक हुई। इसे लेकर जब तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सार्थक बैठक थी, लेकिन कुछ मीडिया वर्ग विपक्षी दलों के एक मंच पर आने को पचा नहीं पा रहे हैं और नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम सब भाजपा को हराने के लिए एकजुट हैं।

खुश नहीं है नीतीश कुमार?

विज्ञापन

इससे पहले, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि नीतीश कुमार तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव करने से खुश नहीं थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola