हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर जवाब देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

पिछले दो हफ्तों से संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा जारी है. सरकार ने विपक्ष से सदन चलने देने का आग्रह किया है, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं. गृह मंत्री अमित शाह छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखेंगे.

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है. file photo

संसद के मानसून सत्र में पिछले दो हफ्तों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. इस बीच अब सरकार ने एक बार फिर विपक्ष को साफ संदेश दिया है. सरकार ने कहा है कि विपक्ष सदन चलने दे, गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब देने के लिए तैयार हैं.

लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री सदन में जवाब देंगे. हालांकि, गृह मंत्री किस दिन और किस समय सदन में जवाब देंगे, अभी इसका फैसला नहीं हुआ है. पिछले दो हफ्तों से संसद में जारी गतिरोध के बीच अब सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह के जवाब को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. विपक्ष लगातार मांग कर रहा था कि गृह मंत्री सदन में आएं और छात्र आंदोलन को लेकर सरकार का पक्ष रखें.

गृह मंत्री सदन में जवाब देने के लिए तैयार

अब सरकार की तरफ से कहा गया है कि गृह मंत्री जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसके लिए विपक्ष को सदन चलने देना होगा. हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में कब जवाब देंगे. सूत्रों के मुताबिक, सरकार इसी सप्ताह लोकसभा में FCRA संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू कर सकती है. संभावना है कि FCRA बिल पर चर्चा के दौरान ही गृह मंत्री अमित शाह छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सदन में सरकार का पक्ष रख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- झारखंड प्रोटेस्ट में ‘पेंटबॉल गन’ को लोगों ने समझा पैलेट गन, जानिए दोनों में क्या है अंतर और कौन ज्यादा खतरनाक?

पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ शाह ने की थी बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. इस बैठक में छात्र आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम और उससे जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी ली गई थी. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री सदन में जवाब के दौरान एक-एक मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं और विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं.

विज्ञापन

पिछले दो हफ्तों से संसद में जारी गतिरोध के बीच अब सरकार ने गेंद विपक्ष के पाले में डाल दी है. अब देखना होगा कि सरकार के इस प्रस्ताव पर विपक्ष का रुख क्या होता है. क्या विपक्ष सदन चलने देगा और गृह मंत्री के जवाब के लिए तैयार होगा, या फिर गतिरोध आगे भी जारी रहेगा.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola