प्रशांत देव, नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना व जम्मू-कश्मीर प्रशासन सहित भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अमित शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद की घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की समीक्षा की। उन्होंने COVID-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस साल हुई अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
अभी पढ़ें – ‘गुरुग्राम का मॉल मेरा निकला तो आधा मीडिया को लिख दूंगा’ तेजस्वी यादव ने CBI पर भी कसा तंज
आतंकवाद का सफाया
केंद्रीय गृह मंत्री ने गृह मंत्री ने आतंकवाद का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस को सुनियोजित आतंकवाद विरोधी अभियानों के माध्यम से समन्वित प्रयास जारी रखने को कहा। बैठक में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर और प्रभावी होनी चाहिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के लिए क्षमताओं में सुधार पर काम करना चाहिए।
गृह मंत्री ने कहा कि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण जम्मू और कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और इसे पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों को सीमा व एलओसी को अभेद्य बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखना चाहिए और एक बार आतंकवादियों, हथियार और गोला बारूद की सीमा पार आवाजाही का डर समाप्त हो गया है तो जम्मू-कश्मीर के लोग सुरक्षा बलों की मदद से इस छद्म युद्ध (proxy war) पर निर्णायक विजय प्राप्त करेंगे।
अभी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 7 घायल
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिए आतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता देने, बढ़ावा देने और बनाए रखने वाले तत्वों से युक्त आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र (eco-system) को समाप्त करने की आवश्यकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 hr agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 hr ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
5 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
6 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
7 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
9 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
9 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines