'गुरुग्राम का मॉल मेरा निकला तो आधा मीडिया को लिख दूंगा' तेजस्वी यादव ने CBI पर भी कसा तंज

Tejshwi yadav

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन की सरकार ने जिस दिन विधानसभा में फ्लोर टेस्ट दिया, उसी दिन बिहार से लेकर गुरुग्राम तक कई ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापे मारे। इसके खिलाफ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। छापे के दौरान गुरुग्राम में एक मॉल का खूब जिक्र हुआ। तेजस्वी यादव ने सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबर दिखाने वाले मीडिया चैनलों पर तंज कसा और कहा कि अगर ये मॉल मेरा निकला तो आधा मॉल मीडिया वालों को दे देंगे और आधा गरीब लोगों के बीच बांट देंगे, कुछ बचेगा तो सीबीआई को दे देंगे।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉल के कागज दिखाते हुए कहा कि कंपनी के दोनों डायरेक्टर हरियाणा के हैं। हम कैसे शेयर होल्डर हो गए। कंपनी 31:03:2021 को बनायी गई। नवदीप मालिक हैं और हरियाणा के रहने वाले हैं। इनका कंपनी में सबसे ज्यादा शेयर है। सीबीआई की टीम गई थी मेरा मॉल पड़कने हमने बीजेपी का मॉल पकड़ लिया। हमने आपके सामने मनोहर लाल खट्टर के तारीफ का पुल बांधने का वीडियो पेश किया है। अब बताएं कि क्या सीबीआई की हिम्मत है कि बीजेपी के मेयर, सांसद और मनोहर लाल खट्टर पर मुकदमा दर्ज करें।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 में जो बहाल हुआ वो 2015 में जमीन बेचता है तो उसको अरेस्ट करके पीटा जा हा है। लालू यादव को गाली दी जा रही है। जिनके यहां कल रेड हुआ है उनको कहा गया है कि लालू से संबंध रखोगे तो अरेस्ट कर लेंगे, ऊपर से आर्डर है। हमारा परिवार हर जांच एजेंसी को सहयोग कर रहा है। हर न्यायालय का आदेश मान रहा है। ढाई दशक से देख रहे हैं ये रेड और जांच।

बता दें कि बुधवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में सीबीआई ने आरजेडी के सांसद फैयाद अहमद, अशफाक करीब, एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय के कई ठिकानों पर छापा मारा था। ये रेड लालू यादव के रेल मंत्री रहते जमीन के बदले नौकरी दिलाने के केस में मारी गई। रेड सेक्टर 71, सेक्टर 65 और सेक्टर 42 में मारी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ