Board exam: शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा छात्र फेल हो गए. सरकारीआंकड़ों के अनुसार इस साल 1,89,90,809 छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी, जिनमें से 1,60,34,671 छात्र ही पास हो पाए। वहीं 29,56,138 छात्र फेल हो गए। इस वजह से फेल हुए ये 29 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं आगे की कक्षा में नहीं जा पाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में इसकी जानकारी दी है।
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इसबार फेल होने वाले छात्रों की संख्या पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। चाल सालों में दसवीं में फेल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह साल 2019 में 1,09,800, साल 2020 में 1,00,812 थी, 2021 में घटकर 31196 हो गई, लेकिन 2022 में तेजी से बढ़कर 117308 हो गई। कई राज्यों के बोर्ड ने ऐसे छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी दी है जो दसवीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ें-फ्रांस के एक द्वीप पर वैज्ञानिकों को मिला बहुत ही दुर्लभ जीव! चौंकाने वाला दावा
क्या रही फेल होने की वजह
मंत्री ने छात्रों के फेल होने की वजह भी बताई। स्कूल के निर्देशों का पालन नहीं करना, स्कूल नहीं जाना, पढ़ाई में रुचि नहीं होना, प्रश्न पत्र कठिन होना, गुणवत्ता वाले शिक्षकों की कमी और बच्चों के माता-पिता-शिक्षकों का उन्हें पूरा सपोर्ट नहीं मिलना परीक्षा पास नहीं कर पाने की वजह बताई गई है।
सीबीएसई ने जारी की डेटशीट
बता दें कि सीबीएसई का बोर्ड एग्जाम भी नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 13 मार्च को खत्म होगी जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 2 अप्रैल को खत्म होगी। परीक्षाएं सुबह दस बजकर तीस मिनट से शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें-खांसी-बुखार से परेशान थी बच्ची, फेफड़े में मिली ऐसी चीज कि डॉक्टर भी रह गए हैरान, बचाई जान
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 mins agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
18 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines