Railway Budget 2026: रेलवे के लिए निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, बनेंगे 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

Union Budget 2026: आज एक फरवरी 2026 को पेश किए गए बजट में 7 नए रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है. इन कॉरिडोर से देश के कई शहर और कई गांव एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे और लाखों लोगों को ट्रेनों में सफर करने का मौका मिलेगा, वहीं रोड ट्रांसपोर्ट पर दबाव कम होगा.

budget 2026 nirmala sitharaman rail corridor

वित्त मंत्री सीतारमण ने देश को रेल कॉरिडोर का तोहफा दिया है.

Union Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ट्रेन में सफर करने वालों और भारतीय रेलवे को बड़ी सौगात दी है. वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे.यह 7 कॉरिडोर दिल्ली, वाराणसी, सिलिगुड़ी, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु के बीच बनेंगे. इस जहां देश के कई राज्य, कई शहर और कई गांव एक दूसरे से कनेक्ट होंगे, वहीं रोड ट्रांसपोर्ट पर बढ़ता दबाव भी कम होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 7 रेल कॉरिडोर का हुआ ऐलान

1. पुणे-मुंबई
2. पुणे-हैदराबाद
3. हैदराबाद-बेंगलुरु
4. हैदराबाद-चेन्नई
5. चेन्नई-बेंगलुरु
6. दिल्ली-वााराणसी
7. वाराणासी-सिलिगुड़ी

विज्ञापन

ऐलान करते हुए क्या बोलीं वित्त मंत्री?

बजट में 7 रेल कॉरिडोर का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच रेलवे के विकास की गति को बढ़ाने के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे. साथ ही देश में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव देती हूं, ताकि कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिले. पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव पेश करती हूं.

वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की योजना अगले 5 साल में 20 नए जलमार्ग बनाने की भी, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे-5 से करेंगे. यह वॉटरवे तालचेर और अंगुल के खनिज पदार्थों से भरपूर इलाकों और कलिंगनगर जैसे इंडस्ट्रीज से भरे पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी इंटरनेशन जलमार्ग बनाने के लिए एक शिप रिपेयर इको सिस्टम स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ