---विज्ञापन---

Budget 2026-27: बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़, मेडिकल हब, वेटनरी कॉलेज… जानें बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला

Budget For Health Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए हेल्थ सेक्टर को कई सौगाते दी हैं. वित्त मंत्री ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बजट में कुछ ना कुछ रखा है. यहां जानिए किसे क्या मिला.

---विज्ञापन---

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायोफर्मा हब बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है. हेल्थ सेक्टर (Health Sector) के लिए इस बजट में मेडिकल हब्स, निजी और सरकारी साझेदारी, हेल्थकेयर परिसर चिकित्सा अनुंसधान बनाने से लेकर पशु चिकित्सा क्षेत्र में विकास की घोषणा की गई है. बजट में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ ही आयुर्वेदिक संस्थानों को वैश्विक पहचान दिलाने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ने मेंटल हेल्थ को सुधारने के क्षेत्र में भी फैसले लिए हैं. यहां जानिए हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या-क्या मिला.

हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या-क्या मिला

  • मेडिकल हब्स बनाए जाएंगे और निजी क्षेत्र की साझेदारी के साथ काम
  • हेल्थकेयर परिसर चिकित्सा अनुसंधान
  • डायगोनस्टिक्स, पुनर्वास और लोगों की बीमारियों का निदान
  • अगले 5 सालों तक 100,000 एलिड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHPs) जोड़े जाएंगे
  • 1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेन किया जाएगा
  • NIMHANS-2 का सेटअप होगा
  • जिला अस्पतालों में एमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर्स की क्षमता 50% तक बढ़ाई जाएगी
  • चिकित्सा क्षेत्र में विविध अवसर प्रदान किए जाएंगे
  • पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा
  • निदान प्रयोगशालाओं को बढ़ावा
  • देशी विदेशी संस्थानों की मदद ली जाएगी
  • केयर इकोसिस्टम पर पूरा जोर
  • बुजुर्गों के इलाज पर खास जोर रहेगा
  • 5 क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर खोलने की योजना
  • मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा
  • आयुर्वेद को इंटरनेशनल पहचान दिलवाएंगे
  • 3 आयुर्वेद एम्स खोले जाएंगे
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने में मदद करेंगे
  • लड़कियों के लिए हर जिले में होस्टल होगा
  • कैंसर के रोगियों के लिए 17 विशेष दवाओं पर आयात में छूट दी जाएगी. कैंसर की दवाओं पर शुल्क भी कम किया गया है. इसके साथ ही 7 और रोगों के लिए दवाओं पर आयात में छूट दी जाएगी.

बायोफर्मा को खास सौगात

---विज्ञापन---

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में बायोफर्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं. इस सौगात का मकसद भारत को वैश्विक बायोफर्मा मैनुफैक्चरिंग हब बनाना है. अगले 5 सालों में बायोफर्मा के क्षेत्र में नॉलेज, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा और भारत के हेल्थकेयर को सशक्त किया जाएगा. हाई वैल्यू ड्रग्स की आयात पर निर्भरता कम हो सके इसके लिए बायोफर्मा शक्ति स्कीम को बेहतर बनाने की कोशिश है. घरेलू उत्पादन पर जोर दिया जाएगा और सरकार की कोशिश रहेगी कि मरीजों का इलाज कम लागत में भारत में ही किया जा सके और उन्हें एडवांस्ड इलाज दिया जा सके.

यह भी पढ़ें – Union Budget 2026: रेयर अर्थ मिनरल के लिए बनेगा कॉरिडोर, सरकार का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Feb 01, 2026 11:53 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola