भारत में बरसेंगे हीरे! वित्त मंत्री का एक ऐलान हीरा कारोबार के लिए बनेगा वरदान

Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में हीरा कारोबार के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया गया। केंद्र सरकार का कहना है कि हम इस क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे हैं। इस कारोबार को और बढ़ाने के लिए सरकार मदद करेगी।

Diamonds

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार को आम बजट पेश कर दिया। मोदी सरकार के इस 11वें बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। बजट में देश के हीरा कारोबार पर भी बात की गई। वित्त मंत्री ने अपने बजट संबोधन के दौरान कहा कि भारत डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग की इंडस्ट्री में एक वर्ल्ड लीडर है। यहां पर इस काम के लिए बड़ी संख्या में स्किल्ड कर्मचारी हैं।

सीतारमण ने आगे कहा कि इस सेक्टर के विकास के लिए सरकार ने विचार किया है। हम देश में कच्चे हीरे बेचने वाली विदेशी माइनिंग कंपनियों के लिए सुरक्षित दरें उपलब्ध कराएंगे। वित्त मंत्री का यह ऐलान देश में हीरा कारोबार को नई दिशा दे सकता है। बता दें कि भारत में प्राचीन काल से ही हीरे का खनन होता रहा है। 1726 में ब्राजील में हीरे की खोज होने से पहले भारत दुनिया की अकेली ऐसी जगह था जहां पर हीरे का खनन होता था।

विज्ञापन

कहां-कहां होता है ये काम?

उल्लेखनीय है कि भारत के हीरा कारोबारी दुनियाभर में हीरे के शीर्ष निर्यातकों में से एक हैं। दुनियाभर में हीरे के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत की है। भारत एशिया का अकेला ऐसा देश है जहां हीरे का खनन होता है। गुजरात के सूरत शहर को भारत में डायमंड के बिजनेस का सेंटर माना जाता है। यह हीरे की कटिंग, पॉलिशिंग का केंद्र है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी हीरे का काम किया जाता है।

विज्ञापन

सूरत है दुनिया में सबसे आगे

सूरत में लंबे समय से हीरे काटने और पॉलिश करने का काम बड़े स्तर पर होता आया है। पॉलिश्ड डायमंड्स की बात करें तो इसके वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत मानी जाती है। भारत के अलावा चीन के गुआंगझोउ और शेंझेन में भी हीरा पॉलिशिंग का काम किया जाता है, लेकिन सूरत के मुकाबले ये कहीं नहीं हैं। इस कारोबार को लेकर भारत सरकार के ऐलान ने इससे जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ