---विज्ञापन---

देश angle-right

Budget 2024: बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास? देखें मोदी 3.0 का बजट हाईलाइट

Budget 2024 Women: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया है। आइए देखते हैं कि इस बजट में महिलाओं को क्या खास सौगात मिली है?

---विज्ञापन---

Budget 2024 Women Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट था। इस बजट पर सभी की नजरें टिकीं थीं। बजट में महिलाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। तो आइए जानते हैं कि बजट 2024 में महिलाओं के लिए क्या-कुछ खास है?

1. बजट के भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कामगारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे। साथ ही महिलाओं से संबंधित स्किल प्रोग्राम को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) को बाजार तक पहुंचाया जाएगा।

---विज्ञापन---

2. वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक न्याय को स्थापित करने के प्रति अग्रसर है। इसमें महिलाओं की अहम भूमिका होगी। सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए महिलाओं पर खास फोकस किया जाएगा।

3. वित्त मंत्री के अनुसार आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महिला उद्योगपतियों का विकास जरूरी है। केंद्रीय योजनाओं की मदद से इस पर ध्यान दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

4. बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं और युवतियों से जुड़ी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

5. शहरी विकास स्कीम के तहत मोदी सरकार स्टैंप ड्यूटी कम करने के लिए राज्यों से बात करेगी। खासकर महिलाओं के द्वारा प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टैंप ड्यूटी कम हो सके, सरकार इस पर जोर देगी।

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है… 

First published on: Jul 23, 2024 01:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola