Union Budget 2024-25 Nirmala Sitharaman present in Parliament Session: एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। वे छठीं बार बजट पेश करने की तैयारी में हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। इसबार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। चुनावी साल होने की वजह से कहा जा रहा है कि बजट आम मतदाताओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। हर वर्ग के लोगों को इससे कुछ न कुछ उम्मीदें हैं। इनकम टैक्स देने वालों को इसमें छूट की सीमा बढ़ने की उम्मीद है। महिला उद्यमियों को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। चुनावी साल होने की वजह से उम्मीद है कि सरकार हर वर्ग के लोगों को खुश करने की कोशिश करेगी।
अपना खुद का व्यवसाय कर रहे लोगों को भी इससे काफी उम्मीदें हैं। कई छोटे दुकानदार जो अपने व्यवसाय के भविष्य को लेकर चिंतित हैं वे बजट में राहत की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। खुद का रोजगार करने वालों को उम्मीद है कि सरकार उनकी खुशी के लिए कुछ करेगी ताकि उनके परिवार को मदद मिले, और उन्हें बड़े ऑनलाइन स्टोर्स से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिले। उन्हें सस्ते लोन की भी उम्मीद है। स्वरोजगाकर करने वालों को पेंशन की उम्मीद है, ताकि उनका घर ठीक से चल सके। वे प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का फायदा भी चाहते हैं।
ये भी पढ़ें-फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने छोड़ी कंपनी, इस्तीफा देने की वजह और अब क्या करेंगे?
इस वर्ग को भी हैं उम्मीदें
बजट से नौकरी करने वालों, किसानों, टैक्स देने वालों और युवाओं को भी उम्मीद है। वे अपने लिए किसी खास ऐलान की आस लगाए बैठे हैं। सैलरी क्लास टैक्स स्लैब बढ़ने की उम्मीद में है। वहीं रियल एस्टेट सेक्टर भी अपने लिए उम्मीद लगाए है। हालांकि बजट में किसी नए नीतिगत बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस बाद की कम ही उम्मीद है कि कोई बड़ा ऐलान होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी इसबार बजट से खास उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें-Today Weather: मौसम ने बदली करवट, दिल्ली-NCR में धूप खिलेगी या बरसेंगे बादल? जान लें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
3 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
5 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
9 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
9 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines