फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने छोड़ी कंपनी, इस्तीफा देने की वजह और अब क्या करेंगे?

Binny Bansal: फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ ने बिन्नी बंसल का आभार जताया है। सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने साल 2007 में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी।

Binny Bansal resigns from Flipkart

Binny Bansal resigns from board of e-commerce company Flipkart: फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचने के कुछ महीनों बाद ही वे फ्लिपकार्ट के बोर्ड से बाहर हो गए हैं। आज से 16 साल पहले सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी। सचिन बंसल बिन्नी से पहले ही कंपनी छोड़ चुके हैं। सचिन एक फिनटेक उद्यम नवी का निर्माण कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिन्नी OppDoor नाम से एक नई ई कॉमर्स कंपनी बना रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि फ्लिपकार्ट वालमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी है। दोनों के कंपनी से अलग होने से एक युग का अंत हो गया है। फ्लिपकार्ट ने भी बिन्नी बंसल के इस्तीफे की पुष्टि की है। बिन्नी ने फ्लिपकार्ट में 16 साल की अपनी उपलब्धियों पर गर्व जताया है। सीएनबीसी टीवी 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिन्नी ने कहा है कि फ्लिपकार्ट एक मजबूत स्थिति में है। उसके पास नेतृत्व करने वाली एक मजबूत टीम और आगे बढ़ने का रास्ता है। यह जानते हुए कि कंपनी सक्षम हाथों में है मैंने अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा

विज्ञापन

वहीं फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट लेह हॉपकिंस ने बिन्नी के ज्ञान और अनुभव की तारीफ की है। उन्होंने उनके 2018 में वालमार्ट में निवेश के बाद से ही बोर्ड में बने रहने को कंपनी के लिए भाग्यशाली होना बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह से हमें बहुत फायदा हुआ।

फ्लिपकार्ट के सीईओ ने क्या कहा

विज्ञापन

वहीं फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने भी बिन्नी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट समूह विकसित हुआ है और नए व्यवसाय में प्रवेश कर रहा है। बिन्नी की विशेषज्ञता को उन्होंने कंपनी और बोर्ड के लिए अमूल्य बताया।

कैसे हुई थी फ्लिपकार्ट की शुरुआत

विज्ञापन

Flipkart को शुरू करने का आइडिया सचिन बंसल के दिमाग में तब आया जब वे आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद 2007 में उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ इसकी शुरुआत की थी। बिन्नी बंसल और सचिन बंसल दोनों दोस्त हैं। 2018 में दोनों ने मिलकर फ्लिपकार्ट को 20.8 अरब डॉलर की कंपनी बना दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ