Union Budget 2023: केंद्रीय आम बजट 2023 आने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा दिसंबर 2023 तक देश में हाइड्रोजन ट्रेन चलने लगेगी। आगे मीडिया को दिए बयान में वह बोले इसे भारत में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा। सबसे पहले यह कालका-शिमला जैसे हेरिटेज सर्किट पर चलेगी। इसके बाद इसका विस्तार कर अन्य स्थानों पर भी इसे चलाने की योजना है।
1275 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा
रेल मंत्री ने आगे बजट पर कहा कि इस बार रेलवे को करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिससे यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा इससे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1275 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। वहीं, वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अब ICF चेन्नई के अलावा वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण हरियाणा के सोनीपत और महाराष्ट्र के लातूर में किया जाएगा और यह वंदे भारत ट्रेनों से हर कोने को जोड़ने के पीएम मोदी के सपने को पूरा करेगी।
और पढ़िए – भाजपा ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी चुनाव
और पढ़िए – RSS के सरकार्यवाह का बयान, कहा- गौ मांस खाने वालों की घर वापसी हो सकती है
रेलवे के इन प्रोजेक्ट पर होगा बजट खर्च
रेलवे बजट को इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और हाई स्पीड ट्रेनों को लाने में किया जाएगा। इसके अलावा नई रेलवे लाइनों को बिछाने, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। प्रमुख रेलवे प्रोजेक्ट्स में फिलहाल चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल-आर्क रेलवे पुल बनाया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से मेरठ के बीच वर्ष 2025 में रैपिड ट्रेन का परिचालन किया जाना है। जिसका काम जोर-शोर से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, बइरबी-साईरंग नई लाइन रेलवे परियोजना समेत इस समय रेलवे के कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines