हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1 अप्रैल 2025 से देशभर में लागू होगी नई पेंशन स्कीम, जानिए हर महीने खाते में आएंगे कितने रुपये?

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू की जाएगी। इस स्कीम का फायदा 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जानिए स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें।

विज्ञापन

Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय पेंशन सिस्‍टम (NPS) की जगह पर यूनिफाइड पेशन स्‍कीम (UPS) की शुरुआत की है। 24 जनवरी को इस स्‍कीम को लेकर ऑफिशियल ऐलान किया गया, जिसको 1 अप्रैल 2025 से लागू कर दिया जाएगा। UPS का फायदा उन सरकारी कमचारियों को मिलेगा, जो पहले से ही NPS के तहत रजिस्‍टर्ड हैं। इसमें खास बात ये है कि इन कर्मचारियों को NPS या UPS में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिलेगा।

क्या है UPS?

केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी है। यह स्कीम केंद्र सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए निकाली है। नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत ही यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम (UPS) का ऑप्शन दिया जा रहा है। सरकार ने कहा कि राज्य सरकार चाहें, तो वह भी इसको अपने कर्मचारियों के लिए लागू कर सकती हैं। इस योजना को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने के लिए लाया गया है।

कितना जमा करना होगा पैसा? 

इसमें कर्मचारी और केंद्र सरकार समान रूप से पैसे जमा करेंगे। जिसमें कर्मचारियों को अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते (DA) का 10 फीसदी जमा करना होगा, जिसमें सरकार भी बराबर रकम जमा करेगी। इसके अलावा, सरकार पूल फंड में 8.5 फीसदी ज्यादा पैसे जमा करेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका

इस स्कीम से क्या फायदा?

UPS पुरानी पेंशन स्कीम से काफी मिलती-जुलती है। इस योजना के तहत कर्मचारी की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार को पेंशन का 60 फीसदी फैमिली पेंशन के तौर पर दिया जाएगा। वहीं, रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के अलावा एकमुश्त भुगतान भी मिल जाएगा। अगर कोई कर्मचारी कम से कम 10 साल तक केंद्र सरकार में नौकरी करता है, तो उसे न्यूनतम 10,000 रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी। इस स्कीम को 1 अप्रैल 2025 से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

क्या हैं जरूरी बातें?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत 25 साल से ज्यादा समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पूरी पेंशन दी जाएगी। जिसमें रिटायरमेंट के बाद हर महीने उनकी आखिरी 12 महीने की एवरेज सैलरी का आधा यानी 50 फीसदी पेंशन के रूप में दिया जाएगा। वहीं, जो शख्स 25 साल से कम काम किया होगा, तो उसके लिए उसी हिसाब से पेंशन तय की जाएगी। साफ शब्दों में कहें तो इस स्कीम के तहत पेंशन लेने के लिए कम से कम 10 साल काम करना कंपलसरी है।

ये भी पढ़ें: 50 रुपए के नोट के लिए लाखों खर्च करने को तैयार लोग, जानिए क्यों है यह इतना खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola