भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे प्रमुख और लाइट के त्योहार यानी दिवाली का प्रकाश अब दुनियाभर में फैल रहा है। UNESCO ने दिवाली को विश्व धरोहर माना है. बुधवार को यूनेस्को ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में दिवाली का त्योहार भी शामिल किया गया है.
पीएम मोदी ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिवाली भारत की सभ्यता की आत्मा है. इस मौके पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि 10 दिसंबर को दिल्ली सरकार अलग से दिवाली मनाएगी। सभी सरकारी इमारतें सजाई जाएंगी, दिल्ली हाट में खास कार्यक्रम होंगे और लाल किले पर दीये जलाए जाएंगे.
दिल्ली में आज फिर मनेगी दिवाली
राजधानी में इस खुशी के पल को और खुशनुमा बनाने का बीड़ा दिल्ली सरकार ने उठाया है. दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि 10 दिसंबर को दिल्ली सरकार अलग से दिवाली मनाएगी। सभी सरकारी इमारतें सजाई जाएंगी, दिल्ली हाट में खास कार्यक्रम होंगे और लाल किले पर दीये जलाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Mitti ka Diya: दिवाली में यूज्ड मिट्टी के दीयों का क्या करें, पूजा में फिर से इस्तेमाल सही है या गलत
सबसे भव्य आयोजन लाल किले पर ही होगा. दिल्ली सरकार ने जनता से अपील की है कि वो इन कार्यक्रमों में शामिल हों और एकजुट होकर इस ऐतिहासिक पल को और भी भव्य बनाएं. बीजेपी सरकार का मकसद दीपावली को अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाने वाले ग्लोबल मैसेज के रूप में पेश करना है, ताकि UNESCO सूची में भारत का दावा और मजबूत हो सके.
यूनेस्को की लिस्ट में शामिल भारत की 15 धरोहरें
भारत की 15 धरोहरें पहले से अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जगह बना चुकी हैं. इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छऊ नृत्य भी शामिल हैं. यूनेस्को की ये लिस्ट दुनिया की ऐसी सांस्कृतिक और पारंपरिक चीजों को शामिल करती है, जिन्हें छू नहीं सकते लेकिन महसूस किया जा सकता है. इसे अमूर्त विश्व धरोहर भी कहते हैं.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल होली-दिवाली समेत इन व्रत-त्योहार की डेट ने किया परेशान, मनाए गए 2 दिन
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines