Confusion Over The Date Of Vrat-Tyohar In 2025: पिछले कई साल से व्रत-त्योहार की सही तिथि को लेकर कन्फ्यूजन चल रहा है. खासकर, होली, दिवाली, दशहरा और शारदीय नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों की डेट को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है. दरअसल, पंचांग चंद्र, नक्षत्र और सूर्य पर आधारित (तीन प्रकार) होता है, जिन सभी का अपना महत्व है. इन तीनों पंचांग में साल शुरू होने की तिथि अलग होती है, जिस कारण कई बार व्रत-त्योहार की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन होता है.
साल 2025 में भी लोगों को इसी कारण व्रत-त्योहार की सही तिथि को लेकर परेशान होना पड़ा. आइए जानते हैं 2025 में किन-किन व्रत-त्योहार की डेट को लेकर कन्फ्यूजन ज्यादा रहा.
बसंत पंचमी
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. इस बार 2 फरवरी की सुबह से लेकर अगले दिन 3 फरवरी की सुबह तक पंचमी तिथि रही. इसी कारण बसंत पंचमी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन रहा, लेकिन अंत में 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया.
दिवाली
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से लेकर 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट तक थी. अमावस्या की तिथि के अनुसार, जहां कुछ लोगों ने 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाई. वहीं, उदय व्यापिनी तिथि को मानने वाले लोगों ने 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया.
होली
साल 2025 में होली के पर्व की तिथि को लेकर भी कन्फ्यूजन रहा. इस साल जहां कुछ लोगों ने 13 मार्च को रंगों का पर्व मनाया. वहीं, कई जगहों पर 14 मार्च को होली का जश्न देखने को मिला.
शारदीय नवरात्रि
हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ होता है. हालांकि, इस बार शारदीय नवरात्रि की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति रही. जहां कुछ लोगों ने 22 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की. वहीं, कई लोगों ने 23 सितंबर को पहली नवरात्रि मनाई.
इन व्रत-त्योहार की डेट को लेकर भी रहा कन्फ्यूजन
त्योहार- सही तिथि
मकर संक्रांति- 14 जनवरी 2025
जया एकादशी- 8 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि- 26 फरवरी 2025
हनुमान जयंती- 12 अप्रैल 2025
निर्जला एकादशी- 6 जून 2025
सावन सोमवार का पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025
रक्षा बंधन- 9 अगस्त 2025
दशहरा- 2 अक्टूबर 2025
करवा चौथ- 10 अक्टूबर 2025
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.