जांच पूरी होने तक प्लेन नहीं उड़ा सकेंगे Indigo के दोनों पायलट, DGCA का बड़ा आदेश

दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान को भीषण टर्बुलेंस से निकालकर श्रीनगर एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग कराने वाले दोनों पायलट फिलहाल उड़ा न नहीं भर सकेंगे। इस संबंध में डीजीसीए ने विस्तृत आदेश जारी किए हैं।

DGCA action IndiGo pilots grounded

DGCA action IndiGo pilots grounded

विज्ञापन

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 21 मई को ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण भीषण टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस बीच डीजीसीए यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान भरने से रोक दिया है। डीजीसीए के एक अधिकारी की मानें तो जांच पूरी होने तक दोनों पायलट प्लेन नहीं उड़ा सकेंगे। इस बीच नागरिक उडड्यन मंत्री राम मोहन नायडू ने दानों पायलटों की तारीफ की है।

हम दोनों पायलट के आभारी हैं

विमानन मंत्री नायडू ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। मेरे पास जो जानकारी है इसके आधार पर दोनों पायलटों की सराहना करना चाहता हूं। दोनों ने बहुत ही धैर्य दिखाया। हम दोनों पायलट के आभारी हैं कि कोई घटना नहीं घटी और सभी लोग सुरक्षित हैं फिलहाल इसकी जांच में जुटे हैं कि वास्तव में हुआ क्या था?

विज्ञापन

21 मई को क्या हुआ था?

घटना के बाद डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि 21 मई को इंडिगो की उड़ान संख्या A321 दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान पंजाब के पठानकोट में अचानक मौसम बिगड़ गया, ओले गिरने लगे। पायलट के अनुसार उसने इंडियन एयरफोर्स से इंटरनेशनल बॉर्डर की ओर मुड़ने की अनुमति मांगी, जिस पर एयरफोर्स ने मना कर दिया। पायलट ने लाहौर एटीसी से संपर्क स्थापित कर उनके हवाई क्षेत्र में एंट्री की परमिशन मांगी लेकिन लाहौर एटीसी ने उसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद पायलट ने उड़ान को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन विमान तेज आंधी और बारिश के बीच फंस गया था।

डीजीसीए के अनुसार इस दौरान उड़ान की स्पीड तेज कर दी गई। आखिर में उड़ान ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैफ लैंडिंग की। इससे विमान को नोज को नुकसान पहुंचा। फिलहाल पूरे मामले की जांच डीजीसीए की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ