नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तीन दिनों से भारत दौरे पर मुंबई पहुंच चुके हैं। गुटेरेस देर रात मुंबई पहुंचे। जहां राजदूत रुचिरा कंबोज ने स्वागत उनका किया। आपको बता दें जनवरी में शुरू हुए उनके दूसरे कार्यकाल के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने इससे पहले शीर्ष कार्यालय में अपने पहले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था।
अभी पढ़ें – कल भारत पहुंचेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, 26/11 के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि
विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 से 20 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे। साथ ही इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
एंटोनियो गुटेरेस आज मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही वह आईआईटी मुंबई में ‘भारत के 75 साल: संयुक्त राष्ट्र- भारत साझेदारी: दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना’ विषय पर संबोधन देंगे।
अभी पढ़ें – UN में फिर नापाक पाकिस्तान के सपोर्ट में आया चालबाज चीन, भारत-अमेरिका के रास्ते में अटकाया रोड़ा
एंटोनियो गुटेरेस 20 अक्तूबर को गुजरात जाएंगे। जहां वो केवड़िया में एकता नगर में मिशन लाइफ पुस्तिका, लोगो और उसकी टैगलाइन के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी उनके साथ रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि इसके अलावा वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचकर सरदार पटेल को नमन भी कर सकते हैं। यहां वह मोढ़ेरा का भी दौरा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: PM मोदी ने किया ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines