एक लुटेरा तो दूसरा चोर...एआईएडीएमके और भाजपा के अलग होने पर बोले उदयनिधि स्टालिन
Edited By News24 हिंदी

उदयनिधि स्टालिन जल्द ही डिप्टी सीएम की पोस्ट पर प्रमोट किए जाते हैं। फाइल फोटो
Edited By News24 हिंदी

उदयनिधि स्टालिन जल्द ही डिप्टी सीएम की पोस्ट पर प्रमोट किए जाते हैं। फाइल फोटो
Udhayanidhi stalin statement: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर से भाजपा और एआईएडीएमके पर निशाना साथा है। गौरतलब है कि अब दोनों पार्टियों की राह जुदा हो चुकी है। जिसके बाद अब स्टालिन ने कहा है कि एक चोर है तो दूसरा लुटेरा। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन कृष्णागिरी जिले में बोल रहे थे, जहां पर पार्टी की युवा शाखा की रैली का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और एआईएडीएमके के खिलाफ जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए फिर एक साथ आ सकती हैं। इनमें से एक चोर है तो दूसरा लुटेरा। चाहे कोई किसी के साथ जाए या नहीं, लेकिन 2024 लोकसभा में डीएमके की ही जीत होगी।
आपको बता दें कि केपी मुनुसामी की ओर से ही कहा गया कि गठबंधन खत्म हो चुका है। भले ही अन्नाद्रमुक के साथ बीजेपी की राह अलग हो गई हो, लेकिन द्रमुक ही यहां पर जीतेगी। कोई भी हो, अब लोगों को धोखा नहीं दे सकता है। अब एआईएडीएमके पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले उदयनिधि ने कहा कि आपके कई पूर्व सीएम और दूसरे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। ये सब ईडी के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे से दिखावा कर रही हैं।
एआईएडीएमके की ओर से सोमवार को ही गठबंधन तोड़ने के एलान अपने पार्टी मुख्यालय से किया गया था। पार्टी ने कहा था कि वह एनडीए से दूर जा रही है। भाजपा के लोकल नेताओं पर एआईएडीएमके के नेताओं की तल्ख टिप्पणियों के कारण गठबंधन टूटा था। जिसके खिलाफ पार्टी की ओर से दिल्ली में भी कई बार नड्डा को शिकायत की गई थी।
तमिलनाडु में अन्नामलाई ने अपनी आक्रामक शैली से एआईएडीएमके को निशाने पर लिया था। बता दें कि अन्नाद्रमुक ने 2019 में लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। वहीं, बाद में 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भी दोनों साथ रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: