उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तंज, पूछा- क्या बिलकिस बानो, मणिपुर की पीड़िताओं से राखी बंधवाएंगे?
Edited By Om Pratap

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे। -फाइल फोटो
Edited By Om Pratap

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे। -फाइल फोटो
Uddhav taunt on PM Modi: शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है। मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने वाली खबर के संबंध में तंज कसते हुए उद्धव ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलकिस बानो से राखी बंधवाएंगे? बता दें कि उन्होंने उस मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ये तंज कसा, जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों से कहा था कि वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि अगर आपमें (पीएम मोदी) हिम्मत है, तो मणिपुर की उन पीड़िताओं से राखी बंधवाएं, जिन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, जिनका वीडियो वायरल हुआ था।
शिवसेना (यूबीटी) और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने विपक्ष के गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखे जाने को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने पूछा कि जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं और नेताओं से मुलाकात करते हैं, तो हम यहां गर्व करते हैं। लेकिन, क्या आप उनसे ‘इंडिया’ के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में मिलते हैं?
बता दें कि उद्धव पीएम मोदी के विपक्ष के गठबंधन ‘INDIA’ नामकरण की आलोचना का हवाला दे रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन का नाम ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ और ‘इंडियन मुजाहिदीन’ से मिलता-जुलता बताया था। पीएम मोदी ने कहा था कि सिर्फ देश यानी INDIA का नाम इस्तेमाल करने से लोग गुमराह नहीं होंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: