जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरा घायल

Jammu Kashmir news, infiltration bid, infiltration bid foiled, LoC, Poonch infiltration bid, Pakistani terrorists killed

प्रतीकात्मक फोटो।

Poonch Foils Infiltration Bid:  भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आज तड़के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा घायल है। जम्मू (रक्षा) पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि गढ़ी बटालियन, पुंछ में सुबह करीब दो बजे घात लगाकर संपर्क स्थापित किया गया। सामान्य क्षेत्र देगवार तेरवा में दो व्यक्तियों को एलओसी पार जाते हुए देखा गया।

गोलीबारी में एक आतंकी को गिरते हुए, दूसरे को पिंटू नाला की ओर बढ़ते देखा गया। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इसी तरह रविवार को तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस ने बताया कि तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश करते समय मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ