U-19 World Cup 2023 Final: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत पर देश में जश्न का माहौल है। गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत की बेटियों ने पहला महिला #U19T20WorldCup उठाकर भव्य इतिहास रचा। आपने पूरी श्रृंखला में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देती है।
इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा
बता दें फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।
और पढ़िए – ‘Suryakumar Yadav की स्थिरता…’ मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने बताई हार की वजह, कही ये बात
5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।
आगे उन्होंने पूरी टीम को 1 फरवरी को तीसरा टी20 देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमंत्रित किया। बता दें फाइनल में अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटका। मन्नत कश्यप और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines