भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस हर दिन एक नया मोड ले रहा है. इसी कड़ी में मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया. दरअसल, वो आज जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन वहां से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. इस मामले में कोर्ट में दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग पर भी सुनवाई हुई. ट्विशा के परिवार की ओर से दावा किया गया कि पहले पोस्टमार्टम में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के वकीलों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि AIIMS के डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम किया, वो पूरी तरह सही और निष्पक्ष था.
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया मौत का सच! पुलिस ने किए कई चौंका देने वाले खुलासे
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अदालत में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन अगर पीड़ित परिवार को किसी तरह की शंका है तो दूसरी राय ली जा सकती है. इसके बाद हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को मंजूरी दे दी. दरअसल, 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत भोपाल में मौजूद उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया गया था, लेकिन परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पुलिस पिछले कई दिनों से समर्थ सिंह की तलाश कर रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो घटना के बाद से फरार चल रहे थे. पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. ट्विशा शर्मा का परिवार लगातार मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. उधर, ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह लगातार इन सभी दावों को खारिज करती आ रही हैं. वो उल्टा ट्विशा पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं. उनका कहना है कि वो ड्रग्स लेती थी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इससे जुड़ी कोई भी बात सामने नहीं आई. गिरिबाला सिंह का ये भी कहना है कि ट्विशा घर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती थी और शायद वो कभी मां भी नहीं बनना चाहती थी. गिरिबाला सिंह के इन आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. अब देखना ये होगा कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह के सरेंडर करने के बाद ये केस अब और क्या नए मोड लेने वाला है.
ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव से मिले ट्विशा शर्मा के परिजन, सरकार ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
36 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
54 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines