ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया मौत का सच! पुलिस ने किए कई चौंका देने वाले खुलासे

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है. रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है, लेकिन शरीर पर चोट के कई निशान मिलने से परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग तेज कर दी है.

Twisha Sharma Death Case
1 / 6
Credit: News24

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या मिला?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या मिला?2 / 6

AIIMS भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा की मौत फांसी लगने से ही हुई. रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान भी हैं, जिन्हें blunt force injuries बताया गया है. ट्विशा का परिवार लगातार हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है.

विज्ञापन

परिवार ने उठाए सवाल

परिवार ने उठाए सवाल3 / 6

ट्विशा के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. परिवार का कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा करते हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिजनों ने AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर कोर्ट और प्रशासन से गुहार लगाई है. परिवार का आरोप है कि मामले में कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस क्या कह रही है?4 / 6

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा करती है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दहेज प्रताड़ना समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

CCTV फुटेज भी जांच में शामिल

CCTV फुटेज भी जांच में शामिल5 / 6

जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज भी मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटेज में ट्विशा को छत की ओर जाते हुए देखा गया, जबकि कुछ समय बाद उनके पति को उन्हें नीचे लाते हुए देखा गया. इसी वजह से केस और ज्यादा संवेदनशील बन गया है.

पति और ससुराल वालों पर आरोप

पति और ससुराल वालों पर आरोप6 / 6

ट्विशा के परिवार का दावा है कि ट्विशा लगातार तनाव में थीं और उन्होंने मौत से पहले भी कई बार अपनी परेशानी बताई थी. परिवारवालों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल ट्विशा के पति समर्थ सिंह फरार है. पुलिस ने उनके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है. टीम सभी सबूत, मेडिकल रिपोर्ट और परिवार के आरोपों की जांच कर रही है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन