पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया और सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की विशेष पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें पेश कीं। ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने भी पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी करने और जांच को लेकर सवाल उठाए।
वकील ने बेंच के सामने पेश की दलीलें
सॉलिसिटर जनरल (SG) ने बेंच को बताया कि ट्विशा सिंह के केस की जांच अब CBI अपने हाथ में लेगी, लेकिन ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। वह जांच में बाधा डाल रही है। वह खुद अड़चन बन रही है। मीडिया में भ्रामक इंटरव्यू दे रही है। पुलिस को जांच में सहयोग भी नहीं कर रही। ट्विशा सिंह का परिवार राज्य से बाहर जांच चाहता है। क्योंकि गिरिबाला सिंह सिंह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और निर्देश
वहीं दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्विशा की मौत अप्राकृतिक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, इसलिए राज्य सरकार केस को CBI को ट्रांसफर करे। मीडिया केस को सनसनीखेज बनाने से बचे और ट्विशा के परिवार के इंटरव्यू न चलाए जाएं। परिवार की बयानबाजी न दिखाई जाए। सच तो ये है कि लड़की की जान गई है, चाहे खुदकुशी की या चाहे अपराध से गई, लेकिन लड़की की जान गई है।
सुप्रीम कोर्ट की दोनों परिवारों को सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कह कि सच का पता लगाना एजेंसी का काम है। परिवार के बयान एजेंसी खुद दर्ज करे। दोनों परिवार भी मीडिया में बयान देने से बचें। ट्विशा का परिवार अगर राज्य से बाहर जांच चाहता है तो उसे अधिकार है कि वह अर्जी दे सकता है, लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई राय नहीं देगा। पुलिस, मीडिया, एजेंसी मामले की गंभीरता को समझे। यह मामला पूरे देश से जुड़ गया है और देश के हर परिवार से इसकी भावनाएं जुड़ गई हैं।
CBI आज भोपाल पुलिस से लेगी केस
बता दें कि दिल्ली से CBI की एक टीम आज भोपाल के लिए रवाना होगी और भोपाल पुलिस से केस को टेकओवर किया जाएगा। पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर कटारा हील्स थाने में दर्ज FIR को रि-रजिस्टर्ड करके जांच शुरू की जाएगी। CBI के दिल्ली और मध्य प्रदेश के अधिकारियों की एक SIT बन रही है। समर्थ को भी CBI लोकल पुलिस से कस्टडी में लेगी। आरोपी पक्ष और मृतक पक्ष के परिवारों के बयान दर्ज करेगी। समर्थ के घर में, ट्विशा के कमरे में और उस जगह की जांच करेगी, जहां ट्विशा की मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
58 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines